देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए आज सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों ने अपने पद की गोपनीयता की शपथ ली है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की मौजूदगी में आयोजित एक भव्य समारोह में इन जजों को शपथ दिलाई गई।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 किया गया था, जिसके बाद इन नियुक्तियों को न्याय प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह शीर्ष अदालत के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स (ABC) के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।
इस पूरी सूची में सबसे ज्यादा चर्चा सीनियर एडवोकेट वी. मोहना की हो रही है। वी. मोहना सीधे बार (वकालत) से प्रमोट होकर बेंच (सुप्रीम कोर्ट की जज) बनने जा रही हैं।
सीनियर एडवोकेट के रूप में उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में कई ऐतिहासिक संवैधानिक, सिविल और सेवा संबंधी मामलों में मजबूती से पैरवी की है। उनकी इस सीधी नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने और बार के अनुभवी वकीलों को सीधे बेंच तक लाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और सराहनीय कदम माना जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर नियुक्त हुए इन 5 जजों का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार और बेदाग रहा है,
इन पांचों जजों के नामों का चयन सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा 22 और 27 मई 2026 को हुई बैठकों के बाद किया गया था। इस कॉलेजियम में चीफ जस्टिस (CJI) और सुप्रीम कोर्ट के चार सबसे सीनियर जज शामिल होते हैं।
कॉलेजियम की इस हरी झंडी के बाद केंद्र सरकार ने इस पर अपनी मुहर लगाई, जिसकी आधिकारिक घोषणा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर की थी।
लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का रहस्य अब सुलझने की कगार…
ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट'…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त…
विजयादशमी का नाम आते ही मन में रावण के विशाल पुतले और उसकी आग की…
अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…