Trending News

सुल्तानपुर : पहले ईंट से वार, फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला—पत्नी और प्रेमी ने मिल कर की पति की बेरहमी से हत्या!

सुल्तानपुर में एक खौफनाक प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया. जहां मोहब्बत की जगह हैवानियत ने ले ली. पति-पत्नी और वो की इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी जिसका अंत हुआ मासूम पति की दर्दनाक हत्या के साथ. दरअसल, मामला है धम्मौर थानाक्षेत्र का, जहां बीते बुधवार जैतापुर नहर में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. जांच-पड़ताल में सामने आया कि मृतक अमेठी जिले के पीपरपुर थाना इलाके के टिकावर गांव का रहने वाला विनोद कुमार था. जब विनोद के भाई सूरज ने पुलिस को तहरीर दी,  तो शक की सुई गांव के ही सोनू नट की ओर घूमी. जांच गहराई तो पूरा मामला खुलता चला गया और सामने आई एक खौफनाक साजिश, जिसमें पत्नी बनी साजिशकर्ता और प्रेमी बना कातिल.

पत्नी ने रची थी साजिश

पुलिस जब विनोद की पत्नी रामरती से सख्ती से पूछताछ करने लगी, तो सारा राज खुल गया. रामरती ने कबूल किया कि उसके सोनू नट से अवैध संबंध थे. दोनों ने मिलकर विनोद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. साजिश के मुताबिक, सोनू ने विनोद को किसी बहाने से जैतापुर नहर के पास बुलाया. वहां पहले सिर पर ईंट से वार किया  और जब वो नहीं मरा तो ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर उसकी जान ले ली. हत्या के बाद लाश को नहर में फेंककर सोनू फरार हो गया.

क्या कहा पुलिस ने ?

एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने इस सनसनीखेज मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित साजिश थी. जिसमें पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में यह साफ हो चुका है कि मृतक की पत्नी रामरती और गांव का ही सोनू नट काफी वक्त से नाजायज़ रिश्ते में थे. दोनों ने मिलकर विनोद को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की, और फिर उसी प्लान के तहत उसे बड़ी बेरहमी से मारा गया. एएसपी ने बताया कि अब दोनों आरोपी रामरती और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में पुख्ता सबूत जुटा लिए गए हैं और आगे की विधिक कार्यवाही पूरी गंभीरता से जारी है.

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

2 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

5 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

5 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

6 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

7 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

8 hours ago