Entertainment

अचानक बिगड़ी तबीयत और फिर… नहीं रहे ‘फूल और कांटे’ के डायरेक्टर कुकू कोहली

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘फूल और कांटे’ जैसी सुपरहिट फिल्म से अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले कुकू कोहली ने 25 अगस्त को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इससे पहले हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही थी। हालांकि, मंगलवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें मैसिव कार्डियक अरेस्ट आया।

कौन थे फिल्ममेकर कुकू कोहली?

कुकू कोहली एक जाने-माने भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक थे। उन्हें 1991 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘फूल और कांटे’ के निर्देशन के लिए खास तौर पर जाना जाता है। इसी फिल्म से अजय देवगन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 इसके अलावा कुकू कोहली ने ‘सुहाग’ (1994), ‘हकीकत’ (1995), ‘अनाड़ी नंबर 1’ (1999), ‘जुल्मी’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन किया था। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘वो तेरा नाम था’ थी, जो 2004 में रिलीज हुई थी।

कितनी शादियां की थीं कुकू कोहली ने?

कुकू कोहली की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम रीता कोहली था। दोनों की दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं। इसके बाद कुकू कोहली ने दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से शादी की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुकू और अरुणा ईरानी की पहली मुलाकात फिल्म ‘कोहराम’ के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच ज्यादा नहीं बनती थी, लेकिन साथ काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। बाद में दोनों ने 1990 में शादी कर ली। हालांकि, उन्होंने लंबे समय तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया था।

ओशिवारा श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

कुकू कोहली का अंतिम संस्कार 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। पत्नी अरुणा ईरानी अपने पति को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। उनके अलावा रोहित शेट्टी, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने भी पहुंचकर कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी।

करीब तीन दशक लंबे फिल्मी सफर में कुकू कोहली ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं। उनके निधन से बॉलीवुड ने एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया है, जिन्होंने 90 के दशक के सिनेमा को अपनी फिल्मों से खास पहचान दी और अजय देवगन जैसे कलाकार के करियर की शुरुआत में अहम भूमिका निभाई।

news desk

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

15 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

16 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

17 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

18 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

19 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

19 hours ago