लाइफस्टाइल

वॉश बेसिन के जिद्दी पीले दाग मिनटों में होंगे गायब! मेहमान आने से पहले अपनाएं ये आसान क्लीनिंग हैक्स, बदबू भी होगी दूर

नई दिल्ली: घर का वॉश बेसिन रोजाना इस्तेमाल होने के कारण जल्दी गंदा हो जाता है। समय पर सफाई न होने से उस पर पीले और जिद्दी दाग जमने लगते हैं, जिन्हें हटाना आसान नहीं होता। कई बार अचानक मेहमान आने की सूचना मिल जाए तो गंदा वॉश बेसिन पूरे घर की सफाई पर असर डाल सकता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाकर कम समय में बेसिन को चमकाया जा सकता है। साथ ही उससे आने वाली बदबू से भी राहत मिल सकती है।

अमोनिया और सिरके से करें गहरी सफाई

अगर वॉश बेसिन पर जमे पुराने और जिद्दी दाग हटाने हैं तो अमोनिया और सिरका असरदार विकल्प हो सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में 3 से 4 चम्मच सिरका मिलाकर दाग वाली जगह पर डालें। इसके बाद थोड़ा-सा अमोनिया पाउडर छिड़क दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश की मदद से अच्छी तरह रगड़कर साफ करें और पानी से धो लें।

इस तरीके का इस्तेमाल करते समय मास्क और दस्ताने जरूर पहनें। साथ ही अमोनिया जैसी चीजों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

नींबू, नमक और सोडा से भी हटेंगे दाग

अगर घर में अमोनिया उपलब्ध नहीं है तो नींबू, नमक और सोडा की मदद से भी वॉश बेसिन की सफाई की जा सकती है। नींबू के छिलके पर थोड़ा नमक लगाएं और उसमें थोड़ा-सा बाथरूम क्लीनर मिलाकर दाग वाली जगह पर अच्छी तरह रगड़ें। कुछ मिनट तक इसे लगा रहने दें, फिर ब्रश से साफ करके पानी से धो लें। इससे दाग हल्के होने लगते हैं और बेसिन पहले से ज्यादा साफ नजर आता है।

बदबू दूर करने का आसान तरीका

अगर वॉश बेसिन से लगातार बदबू आ रही है तो ड्रेन में नेफ्थलीन की कुछ गोलियां डालने से दुर्गंध कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि यह ध्यान रखें कि इन्हें बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।

 

vineet verma

Recent Posts

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को…

2 hours ago

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए…

2 hours ago

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से…

3 hours ago

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

3 hours ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

3 hours ago