नेटफ्लिक्स पर अभी अभी आई, तमिल फ़िल्म ‘स्टीफन’ (Stephen), इस वक़्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है| डायरेक्टर मिथुन बालाजी की ये खूंखार साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं, बल्कि 2021 में केरल की एक सच्ची मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है।
जब कातिल पूछता है, ‘मैंने क्यों मारा?’
फ़िल्म के केंद्र में हैं गोमती शंकर, जो सीरियल किलर स्टीफन जेभराज के रोल में रोंगटे खड़े कर देते हैं। ये किरदार 9 महिलाओं के क़त्ल का इक़रार ख़ुद ही करता है। पुलिस अब ‘कौन है कातिल?’ का घिसा-पिटा सवाल नहीं पूछ रही, बल्कि ‘आखिर क्यों?’ के जवाब की तलाश में है। कहानी स्टीफन के सनसनीखेज़ बयान से शुरू होती है, जिसके बाद साइकोलॉजिस्ट स्मृति वेंकट और पुलिस टीम उसके बचपन के डार्क सीक्रेट्स और छिपे हुए माइंडसेट की परत-दर-परत पड़ताल करती है।
एक्टिंग का जलवा, पर टेक्निकल टीम चूक गई!
क्लाइमेक्स पर ये तीखी बहस अपनी जगह है, लेकिन लीड एक्टर गोमती शंकर ने अपने ‘नियंत्रित और बेचैन कर देने वाले’ परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधे रखा है। स्मृति वेंकट की एक्टिंग भी शानदार है। हालाँकि,कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि फ़िल्म का टेक्निकल पार्ट जैसे BGM और एडिटिंग थोड़ा कमज़ोर रहा।
क्रिटिक्स का कहना है की ‘स्टीफन’ एक ऐसी थ्रिलर मूवी है जो आपके दिमाग़ को झकझोर कर रख देगी। ये सिर्फ़ एक कहानी नहीं, बल्कि एक मेंटल मेज़ है जो आपको सोचने पर मजबूर करेगी।
अगर आप इंटेंस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर्स के फ़ैन हैं, जिन्हें चैलेंजिंग फ़िल्में पसंद हैं, और आप एक कंट्रोवर्सिअल एंडिंग को भी एन्जॉय कर सकते हैं| तो ये माइंड-बेंडिंग थ्रिलर Netflix पर आपका इंतज़ार कर रही है|