Trending News

जगन्नाथ रथयात्रा में भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़! करीब 100 श्रद्धालु घायल और 1 की हुई मौत

ओडिशा के पुरी में चल रही विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान आज एक बड़ा हादसा हो गया। बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर अचानक मची अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस दर्दनाक घटना में दम घुटने के कारण एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि लगभग 100 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे बिगड़े हालात?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाखों की संख्या में श्रद्धालु बड़ा डांडा पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन करने और पवित्र रथ को खींचने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया और लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे। भारी भीड़ के बीच संतुलन बिगड़ने से कई श्रद्धालु नीचे गिर गए, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दम घुटने और अत्यधिक दबाव के कारण एक श्रद्धालु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की कार्रवाई

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत एक्शन में आईं। भीड़ को हटाकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

अस्पताल में भर्ती: घायल श्रद्धालुओं को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल और नजदीकी मेडिकल कैंपों में शिफ्ट किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था: प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है।

फिलहाल प्रशासन स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बता रहा है। हालांकि, घायलों की सटीक संख्या और सुरक्षा चूक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया हैऔर मामले की जांच शुरू हो चूंकि है।

news desk

Recent Posts

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी, फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल (नगला पदम) गांव में एक दिल दहला देने वाली…

17 minutes ago

लंदन पहुंचते ही ध्रुव राठी का बड़ा ऐलान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा उठाने की तैयारी!

देश में कथित ‘वोट धांधली’ और मतदाता सूची में गड़बड़ी का विवाद अब सात समंदर…

36 minutes ago

दुर्गा अष्टमी पर क्यों लगाया जाता है हलवा, पूरी और चने का भोग? जानिए इसके पीछे का छिपा रहस्य!

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी इस…

57 minutes ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर तोड़ 20 फीट नीचे नाले में गिरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: रूस से तेल खरीदने पर भारत को मिली राहत, 100% टैरिफ का खतरा टला!

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के खिलाफ अपने ही बनाए सबसे सख्त कानून को…

2 hours ago

करीना कपूर रात में पैरों पर लगाती हैं घी, सैफ अली खान बोले- बेडरूम में रोमांस नहीं, ढाबे जैसी आती है खुशबू

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित कपल सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर…

15 hours ago