लखनऊ। अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और इसके लिए सपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिलेश यादव लगातार जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं, जबकि शिवपाल यादव संगठन को सक्रिय रखने और स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने में लगे हैं।
इस बीच, सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या सपा का ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन हो सकता है। हाल के वर्षों में AIMIM बिहार और महाराष्ट्र के स्थानीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है और मुस्लिम समाज में उसका दबदबा बढ़ा है।
लेकिन समाजवादी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह AIMIM से कोई गठबंधन नहीं करेगी। इसी संदर्भ में शिवपाल यादव ने बड़ा बयान देकर सबकुछ स्पष्ट कर दिया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी को AIMIM या असदुद्दीन ओवेसी की कोई जरूरत नहीं है और सोशल मीडिया व सियासी गलियारों में चल रही गठबंधन की चर्चाएं बेबुनियाद हैं।
शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा अपने दम पर ही चुनाव लड़कर सरकार बनाने की क्षमता रखती है। उन्होंने याद दिलाया कि सपा पहले भी अकेले सत्ता में आई है और भविष्य में भी जनता के सहयोग से अपने दम पर ही सरकार बनाएगी।
शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद…
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट…
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी…
भारत में छोटे से लेकर बड़े बिजनेस तक, सर्विस प्रोवाइडर्स अपने ग्राहकों से सीधे संवाद…
अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े…
हैदराबाद के ECIL इलाके में देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से…