सांसद रामजीलाल सुमन के घर पुलिस फोर्स तैनात
दलित परिवार से मिलने जाने की तैयारी कर रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया. मामला आगरा का है. जहां सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने आरोप लगाया कि ‘थाना खंदौली के गांव गिजौली में दलित परिवार से मिलने गए सपा के डेलिगेशन को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ा’. सपा के मुताबिक कुछ दबंगों द्वारा एक परिवार को तीन बार निशाना बनाकर पीटने का आरोप लगा. जिसके बाद सपा एक डेलिगेशन बनाकर दलित परिवार से मिलकर उनकी समस्याएं जानने और उन्हें न्याय दिलाने में मदद करने का आश्वासन दे रही है.
डेलिगेशन को पुलिस ने किया नजरबंद
रामजीलाल सुमन ने कहा कि ‘डेलिगेशन को विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया, जिससे उनका दौरा बाधित हुआ. दोषियों पर अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई’. घटना के बाद सपा सांसद के आवास के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. सांसद के मुताबिक, यह कदम उनकी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया.
डेलिगेशन में शामिल नेता
इस डेलिगेशन में एटा और इटावा के सांसदों के साथ-साथ जसरा विधायक भी शामिल थे. वो सभी सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. सुमन ने कहा यह केवल दलित समुदाय तक ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है. हमारी पार्टी इस मामले में सतर्क है और न्याय की मांग कर रही है.
पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…
आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…
अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…
इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…
दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…