Trending News

Sony Xperia 1 VIII हुआ लांच: Snapdragon 8 Elite और Triple 48MP कैमरा के साथ Sony का नया धमाका

टेक जायंट Sony ने स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाते हुए अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony Xperia 1 VIII ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। यह फोन न सिर्फ अपनी बेमिसाल पावर के लिए, बल्कि अपने नए “ORE” डिजाइन और कैमरा टेक्नोलॉजी के लिए भी सुर्खियों में है।

अब मिला ‘ORE’ लुक


Sony ने अपने सिग्नेचर लंबे डिजाइन को छोड़कर इस बार “ORE design” अपनाया है। फोन के पीछे अब एक ‘Squircle’ गोल कोनों वाला चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न लुक देता है। इसमें 6.5-इंच की FHD+ LTPO OLED स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

दुनिया का सबसे पॉवरफुल प्रोसेसर


परफॉरमेंस के मामले में Sony ने कोई समझौता नहीं किया है। Xperia 1 VIII में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड यह प्रोसेसर न केवल गेमिंग को स्मूथ बनाता है, बल्कि बैटरी की बचत भी करता है। फोन में 16GB तक RAM और 1TB की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

प्रोफेशनल फोटोग्राफी


कैमरा लवर्स के लिए यह फोन किसी वरदान से कम नहीं है। इसके रियर सेटअप में तीन कैमरे हैं और तीनों ही 48MP के हैं, 48MP (OIS के साथ) जो कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें लेता है। 48MP का लेंस लैंडस्केप शॉट्स के लिए। 48MP का नया जूम लेंस, जिसका सेंसर पिछले मॉडल से 4 गुना बड़ा है। साथ ही, इसमें एक नया AI Camera Assistant फीचर दिया गया है, जो माहौल के हिसाब से सेटिंग्स को खुद एडजस्ट कर लेता है।

बैटरी, फीचर्स और सॉफ्टवेयर


बैटरी: 5,000mAh की दमदार बैटरी जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन सीधे Android 16 पर काम करेगा। कंपनी ने 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है। आज के दौर में भी Sony ने इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और microSD कार्ड स्लॉट को बरकरार रखा है।

प्राइज और अवेलेबिलिटी


Sony Xperia 1 VIII को फिलहाल जापान और UK में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.43 लाख रुपए (12GB/256GB) रखी गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 1.81 लाख तक जाती है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कंपनी ने कोई तारीख तय नहीं की है।

news desk

Recent Posts

सपा ने राज्यसभा के लिए धनराज नथवानी पर लगाया दांव, जानिए कौन हैं अखिलेश के उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए…

17 seconds ago

Gaya Viral Video: पहाड़ी पर घूमने गए युवक-युवती को घेरा, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप; 2 गिरफ्तार

बिहार में युवक-युवतियों के साथ कथित बदसलूकी का एक और मामला सामने आया है। गया…

6 minutes ago

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, गोल्ड बचाने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला आर्चरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को…

1 hour ago

CWC बैठक में नीतीश कुमार पर चर्चा, सोनिया गांधी के कथित सख्त रुख की खबर से सियासी हलचल

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की हाई-लेवल बैठक के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश…

1 hour ago

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर ठेले से दुकान तक कैसे पहुंचीं गाजियाबाद की बबीता? 10 हजार के कर्ज से बदली जिंदगी

गाजियाबाद: नंदग्राम की रहने वाली बबीता शर्मा के सामने एक समय परिवार चलाने और तीन…

4 hours ago

न मूर्ति, न प्रसाद घर ले जाने की इजाजत! जमशेदपुर के इस 300 साल पुराने मंदिर में क्यों चढ़ाए जाते हैं सिर्फ मिट्टी के हाथी?

जमशेदपुर: झारखंड के घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच एक ऐसा मंदिर मौजूद है, जिसकी…

5 hours ago