Trending News

IND vs AUS Women’s ODI: स्मृति मंधाना का शतक, भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचने का मौका

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना के शानदार शतक की बदौलत भारत ने 292 रन बनाए. खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 21 ओवर में 2 विकेट खोकर 39 रन बना चुकी थी. इस मैच में भारत के पास पिछले चार वर्षों से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चली आ रही हार की श्रृंखला को तोड़ने का भी अवसर मिलेगा.

पहले वनडे में हार, अब जीत की तलाश

इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 सितंबर को इसी मैदान पर खेला गया था. जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में भारत की फील्डिंग बेहद कमजोर रही थी, जहां खिलाड़ियों ने चार कैच छोड़े. यह हार टीम के आत्मविश्वास पर असर डाल सकती थी. लेकिन दूसरे मैच में खिलाड़ियों ने पहले से बेहतर तैयारी के साथ मैदान में कदम रखा है.

स्मृति मंधाना का शानदार प्रदर्शन

दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी हुई शुरुआत की. ओपनर स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए शतक पूरा किया, जो टीम के लिए एक बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला क्षण था. उनके इस प्रदर्शन से भारत की पारी को स्थिरता मिली और रन गति को मजबूती मिली.

फील्डिंग पर विशेष ध्यान, चोटिल खिलाड़ी लौटे

मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम ने लगभग 3 घंटे तक नेट प्रैक्टिस की. खासतौर पर फील्डिंग पर ध्यान दिया गया. क्योंकि पिछले मैच में चार आसान कैच छोड़ना हार का एक बड़ा कारण रहा. प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने साफ किया कि टीम पर पहले मैच की हार का कोई दबाव नहीं है. उन्होंने कहा, कभी-कभी दिन अच्छा नहीं होता, लेकिन हम अब पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं. दीप्ति ने यह भी जानकारी दी कि टीम की तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह और अमनजोत कौर अब पूरी तरह फिट हैं और नेट प्रैक्टिस में हिस्सा ले रही हैं.

news desk

Recent Posts

सुलग उठा फ्रांस: शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, पेरिस से लेकर पूरे देश में उबाल

क्या फ्रांस की शिक्षा व्यवस्था संकट में है? यह सवाल आज देशभर में गूंज रहा…

22 minutes ago

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- ‘300 सांसद मिलने आए हैं, फिर भी हमें रोका गया’, ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों…

2 hours ago

‘एक कचौड़ी दो समोसा, स्काउट ओपी का क्या भरोसा!’ लव गिल के लिए यूट्यूबर का यू-टर्न देख भड़के फैंस

भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में ड्रामे का सिलसिला…

2 hours ago

SIR विवाद: फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद घिरे ज्ञानेश कुमार, विपक्ष की इस्तीफा मुहिम कितनी असरदार?

SIR विवाद के बीच फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने चुनाव…

2 hours ago

Vivo V80 और 10,000mAh बैटरी वाला S2 FE आज होंगे लॉन्च, जानें क्या है इनकी कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन मार्केट में अक्टूबर की शुरुआत नए और धमाकेदार लॉन्च के साथ बेहद दिलचस्प हो…

3 hours ago

UP Election 2027: आकाश आनंद की BSP में वापसी सिर्फ माफी का नतीजा? 2027 से पहले मायावती की बड़ी रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की…

4 hours ago