Trending News

स्मार्ट मीटर स्कैम? उपभोक्ताओं से करोड़ों वसूलने का आरोप! सीबीआई जांच की मांग

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर परियोजना में हुए बड़े वित्तीय घोटाले का सनसनीखेज खुलासा किया है. परिषद को प्राप्त आधिकारिक इनवॉइस दर्शाते हैं कि जिस कंपनी इन टैली स्मार्ट को पूर्वांचल व मध्यांचल में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का टेंडर दिया गया, वह एप्पलटोन और सानायीडर कंपनियों से मात्र ₹2,630 और ₹2,825 में मीटर खरीद रही है. इसके बावजूद उपभोक्ताओं से ₹6,016 प्रति मीटर वसूले जा रहे हैं, जबकि नियामक आयोग को ₹7,000–₹9,000 प्रति मीटर की लागत बताई गई—जो सीधे-सीधे 100% से अधिक की बढ़ोतरी और करोड़ों की अवैध वसूली है.

परिषद के अनुसार, जब टेंडर हुआ था, तब सिंगल फेज स्मार्ट मीटर की स्वीकृत दर लगभग ₹8,415 थी, जबकि आईटी सिस्टम की वास्तविक लागत ₹1,300 से अधिक नहीं हो सकती. इसी कारण केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत ₹18,885 करोड़ की परियोजना यूपी में बढ़ाकर ₹27,342 करोड़ में टेंडर कर दी गई—यानी लगभग ₹8,500 करोड़ की संदिग्ध अतिरिक्त लागत.

सीबीआई जांच की मांग

परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इसे “बेहद गंभीर वित्तीय अनियमितता” बताते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच अनिवार्य है. उनके अनुसार, प्राप्त इनवॉइस इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि मीटर वास्तविक कीमत से दोगुने से अधिक पर दिखाए जा रहे हैं, और प्रदेश के दो करोड़ उपभोक्ताओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ डालकर शोषित किया जा रहा है.

परिषद ने मांग की है कि ₹6,016 प्रति मीटर की वसूली तुरंत रोकी जाए, उपभोक्ताओं से ली गई अतिरिक्त राशि वापस की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. परिषद ने चेतावनी दी कि यदि नियामक आयोग ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर विवाद का विषय बनेगा.

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

2 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

5 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

5 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

6 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

7 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

8 hours ago