Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: दुलारचंद यादव की हत्या से मोकामा में पसरा सन्नाटा! तेजस्वी ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल, पूछा – ‘चुनाव में कुछ लोग बंदूक…’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दुलारचंद यादव की हत्या से मोकामा में पसरा सन्नाटा! तेजस्वी ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल, पूछा – ‘चुनाव में कुछ लोग बंदूक…’
Trending Newsसियासी

दुलारचंद यादव की हत्या से मोकामा में पसरा सन्नाटा! तेजस्वी ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल, पूछा – ‘चुनाव में कुछ लोग बंदूक…’

news desk
Last updated: October 31, 2025 10:49 am
news desk
Share
फोटो
फोटो
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में हुई जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से इलाके में तनाव पसरा हुआ है. पीड़ित पक्ष के आरोप के आधार पर जेडीयू प्रत्याशी और कुख्यात बाहुबली अनंत सिंह उनके दो भतीजों समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. यह घटना गुरुवार को मोकामा के टाल क्षेत्र में हुई, जिसके बाद से इस पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

मृतक दुलारचंद यादव के पोते के बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने पहले गोली चलाई और फिर गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद की हत्या कर दी. हालांकि, अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है.

तेजस्वी यादव ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘चुनाव के दौरान कुछ लोग बंदूक लेकर घूम रहे हैं और प्रधानमंत्री 20 साल पुरानी बातें कर रहे हैं. अभी कुछ देर पहले सिवान में एएसआई की गला रेतकर हत्या कर दी गई, मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या हो गई. ये इनकी हार की बौखलाहट है. कौन लोग हैं जो इन अपराधियों को पैरोल देने का काम किया…ये शासन इन अपराधियों को संरक्षण दे रहा है’.

वहीं पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मीडिया को बताया कि तारतर गांव के पास दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को 2 से 3 क्षतिग्रस्त गाड़ियां मिलीं, जिनमें से एक में दुलारचंद यादव का शव पाया गया. पुलिस के अनुसार, दुलारचंद पर भी पहले से कई हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज थे.

अनंत सिंह ने बताया राजनीतिक साजिश !

अपने ऊपर लगे आरोपों को अनंत सिंह ने सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि जब वे प्रचार से लौट रहे थे, तो उनके काफिले की पीछे चल रही गाड़ियों पर जन सुराज पार्टी समर्थकों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. उन्होंने इसे राजद नेता सूरजभान सिंह की साजिश बताया है. हालांकि, सूरजभान सिंह ने इस आरोप पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
अनंत सिंह का दावा है कि झगड़े की शुरुआत खुद दुलारचंद यादव ने की थी और उन्होंने अपने समर्थकों को बचाने की कोशिश की.

दुलारचंद की हत्या से बदलेगी राजनीति?

फिलहाल मोकामा का टाल इलाका तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस गांव-गांव कैंप कर रही है ताकि स्थिति नियंत्रण में रखी जा सके. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का असर चुनावी राजनीति पर पड़ने जा रहा है. चूंकि दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे. और पीयूष प्रियदर्शी धानूक समाज से आते हैं. अभी तक बिहार में धानूक समाज नीतीश कुमार का वोटबैंक रहा है लेकिन इस घटना के बाद राजनीतिक विश्लेषक बता रहे हैं कि मोकामा का चुनाव अब जातीय रंग ले सकता है. धानूक समाज जेडीयू को छोड़ स्वजातीय पीयूष प्रियदर्शी के साथ जा सकता है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AnantSingh, #Bihar, #BiharAssemblyElection, #BiharCrime, #BiharNews, #BiharPolice, #BiharPolitics, #BreakingNews, #CrimeNews, #DularchandYadav, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #JanSuraajParty, #jdu, #LaluYadav, #LatestCrimeUpdate, #LawAndOrder, #Mokama, #MurderCase, #MurderInvestigation, #PoliticalNews, #PrashantKishor, #RJD, #tejasviyadav, #Viral
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मोकामा में मर्डर के बाद हलचल तेज बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या से मचा कोहराम. अनंत सिंह ने लगाया सूरजभान पर साजिश करने का आरोप!
Next Article जेडी वेंस के बयान पर बवाल हिंदू पत्नी, क्रिश्चियन पति और धर्म की जंग! J.D. Vance ने उषा वेंस पर दिया ऐसा बयान, जो बन गया ग्लोबल हेडलाइन!

फीचर

View More

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है…

By news desk 3 Min Read

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर…

5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

बाल कैंसर संकट: वैश्विक रिपोर्ट में भारत के आंकड़े सबसे चिंताजनक
Trending Newsअन्य

भारत में 17 हजार बच्चों की कैंसर से मौत, वैश्विक रिपोर्ट ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

दुनिया भर में बच्चों में कैंसर आज भी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, लेकिन इसका सबसे बड़ा असर उन…

3 Min Read
Samsung Galaxy S26 Ultra vs Xiaomi 17: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेहतर?
Trending Newsबाजार

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह गई है। अब सवाल यह…

3 Min Read
रिफाइंड से अरहर तक सब महंगा, बढ़ी रसोई की चिंता !
Trending Newsबाजार

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।…

4 Min Read
4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट
EntertainmentTrending News

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रणबीर ने…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?