Trending News

छात्राओं ने बीच सड़क पर क्यों लगाये नारे-‘अगर पति आवारा हो, कंडोम ही सहारा हो’ और…

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर बिहार में एक अनोखा नारा सुर्खियों में है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है….

समस्तीपुर सदर अस्पताल में जीएनएम की छात्राओं ने हाथों में रंग-बिरंगे पोस्टर और लाल रिबन लेकर रैली निकाली, जिसमें उन्होंने ऐसे नारों का प्रदर्शन किया कि लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं और कुछ लोग हंसी रोक नहीं पाए.

छात्राओं ने नारों में कहा:

“अगर पति आवारा हो, कंडोम ही सहारा हो”

“परदेस नहीं जाना बलम जी, एड्स न लाना बलम जी”

इस रैली का संदेश स्पष्ट था यदि पति बाहर काम करने जाता है तो वह सिर्फ पैसा लाए, बीमारी नहीं. इसके अलावा यह नारें घर की महिलाओं को शर्म को त्यागकर समझदारी से जीवन जीने का संदेश भी दे रही थीं.

रैली में अस्पताल प्रशासन, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और बल दिया. सोशल मीडिया पर छात्राओं के इस कदम की जमकर सराहना की जा रही है, और यह रैली लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने में प्रभावी साबित हो रही है.

छात्राओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि एड्स कोई गाली नहीं, बल्कि एक बीमारी है और इसका इलाज संभव है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सबसे जरूरी है सावधानी और जागरूकता.

साथ ही, छात्राओं के इन नारों ने यह साबित कर दिया कि बिहार में भी लोग इस संवेदनशील विषय पर खुलकर बातचीत करने के लिए तैयार हैं. समस्तीपुर की यह रैली केवल विश्व एड्स दिवस मनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाज में वर्षों से मौजूद चुप्पी और लज्जा की दीवार को भी तोड़ने का काम किया.

छात्राओं की इस रैली को देखकर लोगों ने पहले आश्चर्य व्यक्त किया, फिर उनका उत्साह बढ़ाते हुए तालियां बजाईं। रास्ते से गुजर रहे कई राहगीरों ने फोटो और वीडियो भी खींचे.

रैली सदर अस्पताल गेट से शुरू हुई और पटेल गोलंबर, कलेक्ट्रेट, ओवरब्रिज होते हुए वापस सदर अस्पताल पहुंची. रास्ते में हर चौराहे पर लोग रुककर नारे पढ़ते और पर्चे लेते दिखाई दिए। इस दौरान डॉक्टर, नर्स और अस्पताल स्टाफ भी छात्राओं के साथ मौजूद रहे.

news desk

Recent Posts

1 जुलाई 2026 राशिफल: किस राशि को होगा धनलाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का पूरा भविष्यफल

नई दिल्ली: जुलाई महीने का पहला दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया…

4 hours ago

संसद या ‘सुपर-रिच क्लब’ के मेंबर? ADR की हालिया रिपोर्ट में सामने आई देश के पॉलिसी मेकर्स की रईसी का पूरा सच

भारतीय लोकतंत्र धीरे-धीरे 'धनतंत्र' में तब्दील हो रहा है, यह सवाल एक बार फिर हवा…

12 hours ago

WhatsApp का नया प्राइवेसी मास्टरस्ट्रोक! Username फीचर आने के बाद बदल जाएंगे चैटिंग के नियम

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सप्प में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को…

12 hours ago

Mumbai Bus Crash: चेंबूर में टला बड़ा हादसा! मासूमों से भरी स्कूल बस पर गिरा भारी-भरकम पेड़; 10 बच्चे घायल, BMC की लापरवाही आई सामने

मुंबई। देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी (BMC) की लापरवाही एक बार फिर मासूम स्कूली…

13 hours ago

‘सबके सामने घिनौनी हरकत करता रहा…’, बिग बॉस फेम दिव्या सुरेश ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती, बेंगलुरु पुलिस को किया टैग

बेंगलुरु। आईटी सिटी और देश के सबसे आधुनिक शहरों में शुमार बेंगलुरु एक बार फिर…

14 hours ago