Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार? Nifty 50 23,000 के नीचे, एक दिन में ₹5 लाख करोड़ साफ!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार? Nifty 50 23,000 के नीचे, एक दिन में ₹5 लाख करोड़ साफ!
Trending Newsबाजार

शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार? Nifty 50 23,000 के नीचे, एक दिन में ₹5 लाख करोड़ साफ!

news desk
Last updated: March 27, 2026 12:42 pm
news desk
Share
शेयर बाजार गिरावट
शेयर बाजार गिरावट
SHARE

मुंबई:  शेयर बाजार इस समय उतार चढ़ाव बना हुआ है जिससे निवेशकों में अनिश्चितता और डर का माहौल बना हुआ है। आज बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों के बीच घबराहट का माहौल बन गया। Nifty 50 23,000 के अहम स्तर के नीचे फिसल गया, जबकि BSE Sensex में 1,000 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

Contents
क्यों टूटा बाजार?किन सेक्टरों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं और निवेशकों को क्या करना चाहिए?

सुबह के कारोबार में ही बाजार दबाव में आ गया था। निफ्टी करीब 1.3% से 1.5% तक टूटकर 22,950-23,000 के आसपास ट्रेड करता दिखा, वहीं सेंसेक्स 74,200-74,500 के रेंज में पहुंच गया। साफ था कि आज बाजार पर ग्लोबल टेंशन का सीधा असर पड़ा है।

क्यों टूटा बाजार?

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव। मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने से हॉर्मुज स्ट्रेट के जरिए तेल सप्लाई प्रभावित होने का डर है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिख रहा है, जो $100-105 प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं।

साथ ही ग्लोबल मार्केट्स से भी अच्छे संकेत नहीं मिले। Wall Street में कमजोरी रही, जबकि एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी लाल निशान में बंद हुए।

एक और चिंता की बात रही रुपया, जो डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब पहुंच गया। इससे महंगाई बढ़ने का डर और गहरा गया है।

किन सेक्टरों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?

आज के कारोबार में लगभग सभी सेक्टर दबाव में दिखे। PSU बैंक, रियल्टी, ऑटो और मेटल शेयरों में जमकर बिकवाली हुई। हालांकि IT सेक्टर ने थोड़ी मजबूती दिखाकर कुछ हद तक बाजार को सहारा देने की कोशिश की।

बता दें कि एक दिन पहले यानी 26 मार्च को निफ्टी 23,306 पर और सेंसेक्स 75,273 के करीब बंद हुआ था। लेकिन आज की गिरावट ने पिछले दो दिनों की रिकवरी को लगभग खत्म कर दिया।

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं और निवेशकों को क्या करना चाहिए?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट का तनाव कम नहीं होता, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कुछ ब्रोकरेज हाउस ने भी कई शेयरों पर डाउनग्रेड जारी किया है, जिससे दबाव और बढ़ गया।

हालांकि सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला थोड़ी राहत दे सकता है, लेकिन फिलहाल इसका असर सीमित नजर आ रहा है।

निवेशकों के लिए सलाह यही है कि शॉर्ट टर्म में थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि 23,000 का स्तर निफ्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। वहीं लंबी अवधि के निवेशक गिरावट को अच्छे शेयरों में खरीदारी के मौके के रूप में देख सकते हैं।

आज के कारोबार में निवेशकों की संपत्ति को बड़ा झटका लगा है—करीब ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा का मार्केट कैपिटलाइजेशन साफ हो गया। अब नजर इस बात पर रहेगी कि बाजार बंद होते-होते कितनी रिकवरी कर पाता है या दबाव जारी रहता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: auto stocks, equity market fall, Global Market Impact, Hormuz Strait Crisis, Investment Tips, Market Analysis, Market Volatility, Nifty 50, Oil Price Surge, psu banks, Rupee Weakness, Sensex Fall, Share Market News, Stock Market Crash, Stock Market India
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article क्या दो पार्ट में आएगी राजामौली की 'वाराणसी'? ‘धुरंधर’ की गूंज के बीच ‘वाराणसी’ पर सस्पेंस, क्या बनेगी 2 पार्ट की मेगा फिल्म?
Next Article लखनऊ बना क्रिकेट का नया हब, 2026 में इकाना स्टेडियम पर 7 IPL और 2 इंटरनेशनल मैच, डेट करें नोट

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

BJP का विवादित मूव: अयोध्या महानगर महामंत्री बने 18 FIR वाले शिवेंद्र सिंह, टॉप-10 अपराधी लिस्ट में नाम, पुराना जेल कांड फिर सुर्खियों में

अयोध्या, 27 मार्च 2026: भगवान राम की नगरी अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक फैसले पर जोरदार विवाद…

4 Min Read
Trending Newsखेल

लखनऊ बना क्रिकेट का नया हब, 2026 में इकाना स्टेडियम पर 7 IPL और 2 इंटरनेशनल मैच, डेट करें नोट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ साल 2026 में क्रिकेट के नक्शे पर और मजबूती से उभरने जा रहा है।…

4 Min Read
क्या दो पार्ट में आएगी राजामौली की 'वाराणसी'?
EntertainmentTrending News

‘धुरंधर’ की गूंज के बीच ‘वाराणसी’ पर सस्पेंस, क्या बनेगी 2 पार्ट की मेगा फिल्म?

धुरंधर की बॉक्स ऑफिस सफलता और उसके दूसरे हिस्से 'धुरंधर द रिवेंज' के शानदार प्रदर्शन के बाद अब बड़े बजट…

3 Min Read
अनुपम खेर गुरु महेश भट्ट खुलासा
EntertainmentTrending News

70 की उम्र में एक्शन हीरो बनने की तैयारी ! अनुपम खेर का चौंकाने वाला खुलासा, जानिये कौन है उनका गुरु जिसे देते हैं हर फिल्म के फीस से हिस्सा ?

मुंबई से एक बेहद ही दिलचस्प और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?