कानपुर कमिश्नरेट में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ शुरू हुए सख्त अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पश्चिमी जोन की रावतपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए विनायकपुर स्थित ‘रिद्धि होटल’ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से होटल संचालक को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है।
पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर काम कर रही स्पेशल टीम को पिछले काफी समय से उक्त होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। खुफिया जानकारी के आधार पर जब पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने होटल में औचक छापेमारी की, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक चार्जर जैसा दिखने वाला हिडन कैमरा बरामद किया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि होटल के कमरों में इन हिडन कैमरों को छिपाकर रखा जाता था, जिससे आने वाले कस्टमर्स के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर लिए जाते थे। इसके बाद उन वीडियो के जरिए लोगों को डरा-धमकाकर उनसे मोटी रकम वसूली की जाती थी।
पुलिस ने मौके से हिडन कैमरे समेत कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और इनएप्रोप्रिएट चीजों को अपने कब्जे में ले लिया है।
रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस ब्लैकमेलिंग और सेक्स रैकेट के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए…
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज…
नई दिल्ली: नारियल का पानी या गूदा निकालने के बाद उसका सख्त बाहरी खोल अक्सर…
बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन…
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस…
नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन…