खेल

लखनऊ में सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार का आगाज, देशभर से 50 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Uttar Pradesh Chess Sports Association और Lucknow Chess Association के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय होटल अम्बर में 14 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित दो दिवसीय सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। सेमिनार की शुरुआत सुबह 9:30 बजे निर्धारित समय पर हुई।

इस आयोजन में देशभर से कुल 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। इनमें उत्तर प्रदेश के 43 प्रतिभागी शामिल हैं, जबकि मध्यप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली से भी प्रतिभागी पहुंचे हैं।

सेमिनार का औपचारिक उद्घाटन पवन बाथम ने Swapnil Bansod को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस मौके पर सेमिनार के समन्वयक आनंद सिंह ने सभी प्रतिभागियों और लेक्चरर का स्वागत करते हुए उन्हें सेमिनार परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

दो दिवसीय इस सेमिनार में फिडे लेक्चरर द्वारा कुल चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले तीन सत्रों में प्रतिभागियों को आर्बिटर मैनुअल, शतरंज के नियमों और प्रतियोगिताओं के संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जबकि अंतिम सत्र में परीक्षा आयोजित होगी।

आयोजकों के अनुसार, परीक्षा के आधार पर FIDE द्वारा योग्य प्रतिभागियों को नेशनल आर्बिटर का टाइटल प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि इस सेमिनार से उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित आर्बिटरों की संख्या बढ़ेगी। इससे विभिन्न जिलों में शतरंज प्रतियोगिताओं के बेहतर संचालन में मदद मिलेगी और प्रदेश में शतरंज के विकास को नई गति मिलेगी।

news desk

Recent Posts

21 राज्यों में UCC का दावा… 2029 से पहले कितना बदलेगा देश का कानून?

क्या 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता…

7 minutes ago

बप्पा के स्वागत को हो जाइए तैयार! 14 सितंबर को होगा आगमन, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

गणपति बप्पा के आगमन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बाजारों से लेकर घरों…

2 hours ago

लखनऊ की सीनियर और अंडर-23 एथलेटिक्स टीम के लिए चयन ट्रायल 15 सितंबर को

लखनऊ। बरेली में 26 और 27 सितंबर को होने वाली 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स…

2 hours ago

जॉर्डन हमले से जुड़े चीन के तार! ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें, 3 अमेरिकी सैनिकों की हुई थी मौत

वॉशिंगटन। जॉर्डन स्थित अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर 17 जुलाई को हुए भीषण ईरानी मिसाइल हमले…

2 hours ago

अयोध्या राम मंदिर में पुजारियों के लिए सख्त नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक, निर्माण समिति की बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना और मंदिर व्यवस्था को लेकर नए नियम लागू किए…

2 hours ago