वॉशिंगटन डी.सी। हिल्टन होटल में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश और गोलीबारी की खबर सामने आई।
इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीचव्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है।
दरअसल, कार्यक्रम शुरू होने से पहले फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में लेविट ने मजाकिया लहजे में कुछ ऐसी बातें कही थीं, जो घटना के बाद ‘भविष्यवाणी’ जैसी प्रतीत होने लगीं।
उन्होंने कहा था कि “राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना भाषण खुद तैयार किया है। यह क्लासिक ट्रंप स्टाइल होगा, जो पूरे हॉल को हिलाकर रख देगा। इसमें मनोरंजन के साथ-साथ कुछ ‘फायर-शॉट्स’ (तीखे हमले) भी देखने को मिलेंगे।” लेविट का इशारा राजनीतिक कटाक्षों की ओर था, लेकिन वास्तविक गोलीबारी की खबर ने उनके इस मुहावरे को एक डरावने संयोग में बदल दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉशिंगटन हिल्टन में सुरक्षा घेरे को भेदने का प्रयास कर रहे एक हथियारबंद संदिग्ध ने कथित तौर पर फायरिंग की। सीक्रेट सर्विस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए हमलावर को काबू में किया।
सुरक्षित निकासी: प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अचानक हुई हलचल से डिनर में मौजूद मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर को सील कर दिया।
घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपने समर्थकों को जानकारी दी कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी की तारीफ करते हुए पुष्टि की कि हमलावर हिरासत में है और स्थिति नियंत्रण में है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…
जब धन की देवी मां लक्ष्मी के चरणों में तमाम भव्य और शक्तिशाली जीव अपना…
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…
भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…
उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…
हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…