दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और क्लास फर्स्ट में एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो चुका है. इस साल भी 100-पॉइंट सिस्टम ही एडमिशन का आधार है.
पेरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि एप्लीकेशन फॉर्म 4 दिसंबर को लाइव हो जाएंगे. आपके पास अपने आवेदन सबमिट करने के लिए 27 दिसंबर तक का ही टाइम है.
पहली सिलेक्शन लिस्ट 23 जनवरी, 2026 को आएगी. दूसरी लिस्ट इसके तुरंत बाद 9 फरवरी को जारी होगी.पूरा एडमिशन प्रोसेस 19 मार्च को ऑफिशियली क्लोज हो जाएगा. समय रहते सभी फॉर्मेलिटीज़ पूरी कर लें ताकि आगे एडमिशन में कोई प्रॉब्लम ना हो.
क्या है एप्लीकेशन गाइडलाइन और फीस
आप स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट या edudel.nic.in पर जाकर आसानी से डिटेल्स चेक कर सकते हैं.फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में अवेलेबल हैं.
रजिस्ट्रेशन फीस: स्कूल केवल 25 रुपए का (नॉन-रिफंडेबल) फीस ले सकते हैं. प्रॉस्पेक्टस खरीदने या कोई अन्य जबरन शुल्क देने की ज़रूरत नहीं है.
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन 100-पॉइंट सिस्टम पर टिका हुआ है इस बार भी, जहाँ प्रोक्सिमिटी सबसे क्रूशियल फैक्टर है. इसके लिए 30 से 80 अंक तक मिलते हैं. पेरेंट्स को सलाह है कि वे 8 किलोमीटर के दायरे वाले स्कूलों को प्राथमिकता दें और अन्य महत्वपूर्ण फैक्टर्स में सिबलिंग (10-40 अंक), पेरेंट्स का अकादमी (Alumni) होना, और फर्स्ट-बॉर्न, गर्ल चाइल्ड या सिंगल पेरेंट जैसी स्पेशल कैटेगरी शामिल हैं, जो मेरिट लिस्ट में आपकी रैंकिंग को बूस्ट करने के लिए बोनस पॉइंट दे सकती है.
क्या होगी एज क्राइटेरिया
एज लिमिट पर कोई समझौता नहीं होगा. एडमिशन के लिए, आपके बच्चे की एज इस ऐज ब्रैकेट में होना जरूरी है,तभी एडमिशन मिल पाएगा
नर्सरी के लिए 3 वर्ष से 4 वर्ष से कम, केजी के लिए : 4 वर्ष से 5 वर्ष से कम, क्लास 1: 5 वर्ष से 6 वर्ष से कम. हालांकि, कुछ स्कूल प्रिंसिपल (HOS) चाहें तो अपनी मर्ज़ी से एक महीने तक की एज रिलैक्सेशन दे सकते हैं. पर ये छूट पूरी तरह से स्कूल के कंट्रोल में होगा.