Trending News

RSS के शताब्दी समारोह में शामिल हुए सलमान खान, संजय राउत ने ‘डर और सुरक्षा’ को लेकर साधा निशाना

मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘मुंबई व्याख्यानमाला’ में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की उपस्थिति ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।

मोहन भागवत का संबोधन
राष्ट्र निर्माण और एकता पर जोर “संघ की 100 साल की यात्रा: नए क्षितिज” विषय पर बोलते हुए मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग को संगठित करना है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संघ किसी के विरोध में नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और निस्वार्थ सेवा के पथ पर अग्रसर है। सलमान खान और डायरेक्टर सुभाष घई पूरे सत्र के दौरान दर्शकों की अगली कतार में मौजूद रहे।

संजय राउत का पलटवार
राजनीतिक और सुरक्षा दबाव का आरोप सलमान खान की इस शिरकत पर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राउत ने इसे वैचारिक जुड़ाव के बजाय ‘दबाव और डर की राजनीति’ करार दिया।
राउत ने तर्क दिया कि सलमान खान को पिछले काफी समय से मिल रही धमकियों और सुरक्षा चिंताओं के कारण उन्होंने संघ के मंच का रुख किया है। राउत ने सीधा हमला करते हुए कहा कि जब भी किसी फिल्मी हस्ती पर केंद्रीय एजेंसियों का दबाव होता है या सुरक्षा का संकट आता है, तो वे “सुरक्षा कवच” प्राप्त करने के लिए सत्ता पक्ष या उससे जुड़े संगठनों के करीब जाने का प्रयास करते हैं।

सितारों का लगा जमावड़ा
ये कार्यक्रम केवल सलमान खान तक सीमित नहीं था। संघ के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में अब तक कई चेहरे नजर आ चुके हैं: जिसमे शामिल है रणबीर कपूर, रणवीर सिंह , हेमा मालिनी, नीतेश तिवारी और ओम राउत

क्या हैं इसके राजनीतिक मायने?
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि सलमान खान जैसी हस्ती का RSS के कार्यक्रम में शामिल होना एक बड़ा संदेश है। यह न केवल संघ की बदलती छवि और उसकी बढ़ावा को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कला और संस्कृति के क्षेत्र के लोग देश के सबसे बड़े संगठन के साथ वैचारिक संवाद के लिए तैयार हैं।

news desk

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

15 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

16 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

17 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

18 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

19 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

19 hours ago