Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: सलीम खान वेंटिलेटर पर, तबीयत स्थिर, कोई बड़ी सर्जरी नहीं हुई…
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > सलीम खान वेंटिलेटर पर, तबीयत स्थिर, कोई बड़ी सर्जरी नहीं हुई…
EntertainmentTrending News

सलीम खान वेंटिलेटर पर, तबीयत स्थिर, कोई बड़ी सर्जरी नहीं हुई…

news desk
Last updated: February 18, 2026 1:58 pm
news desk
Share
SHARE

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने राइटर और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलमान खान का पूरा परिवार इस समय अस्पताल में मौजूद है और इस मुश्किल घड़ी में सभी एक-दूसरे का सहारा बने हुए हैं। अभिनेता के प्रशंसक उनकी सलामती और परिवार की मजबूती के लिए दुआएं कर रहे हैं।

सलीम खान का इलाज डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलीम खान की कोई बड़ी सर्जरी नहीं की गई है। उन्हें ब्रेन में मामूली रक्तस्राव (Minimal Brain Hemorrhage) हुआ था, जिसके लिए एक प्रोसिजर (DSA) किया गया।

डॉक्टर ने कहा कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो उन्हें कल तक वेंटिलेटर से हटा दिया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ एक छोटी प्रक्रिया थी और सलीम खान अब इलाज का अच्छे से जवाब दे रहे हैं।

हालांकि, डॉक्टर ने सलीम खान के डिस्चार्ज की संभावित तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो और तस्वीरों ने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है। सबसे पहले अपने पिता के पास पहुंचने वालों में सलमान खान ही शामिल थे। उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री भी अस्पताल में हालचाल लेने पहुंचे।

90 वर्षीय दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की तबीयत कल काफी नाजुक बताई जा रही थी। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरें साझा कर जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अस्पताल के बाहर से कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें सलमान खान को बाहर निकलते हुए देखा गया। अन्य करीबी और फिल्मी हस्तियां भी अस्पताल पहुंचती नजर आईं।

फिलहाल परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है, जबकि फैंस लगातार दुआओं और शुभकामनाओं के जरिए अपना समर्थन जता रहे हैं।सलमान खान के पिता सलीम खान, जो 90 साल के हैं, की तबीयत अचानक बिगड़ी है।

फिलहाल उनकी सेहत के बारे में खान परिवार की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। अस्पताल के बाहर सलमान खान ने भी मीडिया से कोई बयान नहीं दिया। इस समय यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी हालत अचानक बिगड़ने का कारण क्या है या यह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हुआ है।

दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की सेहत को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा की गई है। मशहूर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर ने बयान जारी कर बताया कि सलीम खान को सुबह 8:30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी देखरेख डॉ. पारकर की निगरानी में की जा रही है।

परिवार के चिकित्सक डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद तुरंत इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन विस्तृत जानकारी 18 फरवरी सुबह 11 बजे रिश्तेदारों की सहमति और मरीज की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए प्रेस बुलेटिन के जरिए दी जाएगी।

सलीम खान की जोड़ी गीतकार जावेद अख्तर के साथ हिंदी सिनेमा में बेहद मशहूर रही है। ‘सलीम-जावेद’ की इस जोड़ी ने शोले, हाथी मेरे साथी, जंजीर और मिस्टर इंडिया जैसी यादगार फिल्मों की पटकथा लिखी। उन्होंने 24 नवंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bollywood News, DSA Procedure, Health Update, Medical Update, Minimal Brain Hemorrhage, Salim Khan Health, डॉक्टर जलील पारकर, बॉलीवुड सेहत, ब्रेन ब्लीड, भारत बॉलीवुड, वेंटिलेटर, सर्जरी अफवाह, सलीम खान, स्वास्थ्य में सुधार
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पूर्व कप्तानों की चिट्ठी के असर में, इमरान खान अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं
Next Article 10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का ऐलान, बिहार से बंगाल तक 10 राज्यों में 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव तय, चुनाव आयोग ने बताया कब होगा चुनाव

फीचर

View More

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है…

By news desk 3 Min Read

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर…

5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

US-Iran War: अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर छिड़ा ‘दावों का दंगल’, ट्रंप ने कहा-मिशन सफल; ईरान का दावा- मार गिराए 3 विमान

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के मिशन ने मिडिल ईस्ट की…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

शोमैन की यादों का आशियाना टूटा! राज कपूर की पेशावर हवेली का हिस्सा बारिश-भूकंप से ढहा,अधिकारियों ने की तत्काल बहाली की अपील

पेशावर, 5 अप्रैल 2026: बॉलीवुड के महान अभिनेता राज कपूर की यादों को संजोने वाली पेशावर स्थित कपूर हवेली (Kapoor…

3 Min Read
मेरठ: बेटी के तलाक पर जज पिता ने मनाया जश्न
Trending Newsराज्य

मेरठ: बेटी का तलाक होने पर रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, पेश की समाज के लिए मिसाल

मेरठ: आमतौर पर समाज में बेटियों की विदाई आंसुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

कौन हैं रिनी संपथ? मेयर बनने की रेस में आगे, जीत के लिए बनाया खास प्लान

वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के मेयर चुनाव में इस बार एक भारतीय चेहरा इतिहास रचने…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?