वर्ल्ड

रूस ने कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से किया हमला… कैबिनेट भवन में लगी आग, नवजात समेत कई की मौत

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिससे राजधानी के पेचेर्की ज़िले में स्थित कैबिनेट बिल्डिंग में आग लग गई. चश्मदीदों के अनुसार सरकारी मुख्यालय से घना धुआं उठता दिखाई दिया.
यूक्रेनी सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि हमले में एक नवजात समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और 18 अन्य घायल हुए हैं. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि पहले ड्रोन से हमला किया गया और उसके बाद मिसाइलें दागी गईं. यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने पुष्टि की कि युद्ध के दौरान पहली बार सरकार की मुख्य इमारत को नुकसान पहुंचा है.
राज्य के आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि डार्नित्स्की जिले की एक आवासीय इमारत की दो मंज़िलें जलकर राख हो गईं, जबकि स्वियातोशिन्स्की जिले की नौ मंज़िला रेजिडेंशियल बिल्डिंग भी भारी नुकसान का शिकार हुई. ड्रोन के मलबे से 16 मंजिला अपार्टमेंट और दो अन्य इमारतों में भी आग लग गई.
कीव के अलावा क्रेमेनचुक और ओडेसा में भी विस्फोट हुए, जिनसे बिजली और नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा.

यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई

हमले के जवाब में यूक्रेन ने रूस के ब्रायंस्क क्षेत्र की द्रुजबा ऑयल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला किया. इससे हंगरी और स्लोवाकिया को तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई. यूक्रेन ने कहा कि इसका उद्देश्य रूस के युद्ध प्रयासों को कमजोर करना है.
फिलहाल, मास्को की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

3 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

4 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

6 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

6 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

7 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

8 hours ago