भारतीय रुपये को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे भारतीय बाजार में निराशा का माहौल बन गया है. बुधवार (3 दिसंबर) को पहली बार रुपया 90 रुपये के स्तर के पार चला गया। ट्रेड डील को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती कारोबार में रुपये ने 9 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 90.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच गया। यह भारतीय रुपये के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
विशेषज्ञों का कहना है कि व्यापार और पोर्टफोलियो फ्लो में सुस्ती के साथ अमेरिका के साथ लंबित ट्रेड डील के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. इससे पहले मंगलवार को रुपये ने इंट्रा-डे में 89.9475 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर को छुआ था.
यह ध्यान देने योग्य है कि भारतीय रिजर्व बैंक के लगातार हस्तक्षेप के बावजूद, लगातार पांचवें ट्रेडिंग सेशन में डॉलर के मुकाबले रुपये को इस तरह की कमजोरी का सामना करना पड़ा.