Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: बीजेपी में तेज हुआ जाट बनाम राजपूत का मुद्दा? रूडी के बयान पर संजीव बालियान का पलटवार.
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > सियासी > बीजेपी में तेज हुआ जाट बनाम राजपूत का मुद्दा? रूडी के बयान पर संजीव बालियान का पलटवार.
सियासी

बीजेपी में तेज हुआ जाट बनाम राजपूत का मुद्दा? रूडी के बयान पर संजीव बालियान का पलटवार.

news desk
Last updated: September 12, 2025 7:03 pm
news desk
Share
रूडी बनाम बालियान
रूडी बनाम बालियान
SHARE

दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनाव में हार के बाद भाजपा के पूर्व सांसद संजीव बालियान और राजीव प्रताप रूडी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. क्लब के सचिव प्रशासन पद पर हुए चुनाव में बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की जीत हुई थी. तबसे दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी चल रही है. अब संजीव बालियान ने तंज कसते हुए कहा है कि ‘उन्हें नहीं पता था कि रूडी इतने बड़े नेता बन गए हैं कि अब उत्तर प्रदेश के राजपूतों का भविष्य तय करने लगे हैं’.

चुनाव जीतने के बाद रूडी ने ली थी चुटकी?

दरअसल, चुनाव जीतने के बाद रूडी ने बयान दिया था कि ‘उन्होंने बालियान के मित्रों से कहा था छपरा में जाट वोटर नहीं हैं, जबकि बालियान के क्षेत्र में दो लाख ठाकुर हैं. अगर राजपूत मेरे नाम पर नाराज हो जाऐंगे, तो बेचारे को मुश्किल होगी’. रूडी ने चुटकी लेते हुए यह भी कहा था कि ‘इस बार भी हार गए, बेचारे को आगे राजनीति करनी है, कष्ट में मत डालो’.

अब बालियान ने किया पलटवार

रूडी के इसी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए संजीव बालियान पलटवार किया है. उन्होने कहा है कि ‘ये मुझे नहीं पता था कि रूडी इतने बड़े नेता हो गए हैं कि उत्तर प्रदेश के राजपूतों का भविष्य भी वही तय करेंगे. चिंता योगी आदित्यनाथ को करनी चाहिए, मुझे नहीं’.

बालियान ने यह भी कहा कि उनकी रूडी से शिकायत है कि वो हमेशा उनके मित्रों के बारे में टिप्पणी करते हैं, जबकि उन्होंने कभी रूडी के मित्रों पर कुछ नहीं कहा. चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर रूडी बात को आगे बढ़ाते हैं तो वह भी पीछे नहीं हटेंगे.

जातीय समीकरणों पर उठे सवाल पर बालियान ने दिया जवाब

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनाव में जातीय समीकरणों पर उठे सवाल पर बालियान ने साफ किया कि चुनाव जाति के आधार पर नहीं हुआ. उन्होंने दावा किया कि यूपी के अधिकतर राजपूत सांसदों ने उन्हें ही वोट दिया. वहीं, जाट नेताओं जैसे अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, भूपिंदर सिंह हुड्डा और जयंत चौधरी वोट डालने ही नहीं आए. बालियान को 291 वोट मिले थे और उन्होंने कहा कि देशभर में जाट सांसद और पूर्व सांसद मिलाकर 25 भी नहीं होंगे, ऐसे में जातीय आधार पर चुनाव का तर्क सही नहीं है.

दरअसल कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनाव के बाद राजीव प्रताप रूड़ी और संजीव बालियान के बयान से दोनों नेताओं के बीच के मतभेद अब सामने आ रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट बनाम राजपूत का मुद्दा चर्चा में आया था. तब ऐसी चर्चा थी कि बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम से मतभेद का असर संजीव बालियान के चुनावी नतीजों पर पड़ा था. इस बयानबाजी से एक बार फिर यूपी की राजनीति में जाट बनाम राजपूत होने की संभावना बढ़ गई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.  

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Bihar, #BreakingNews, #ConstitutionClub, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #jaat, #meerut, #mujjafarnagar, #PoliticalNews, #RajivPratapRudy, #rajpoot, #sangeetSom, #SanjeevBalyan, #sardhana, #upbjp, #upelection, #UPNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अखिलेश यादव का हमला गाज़ीपुर में BJP कार्यकर्ता की मौत पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- ‘जब अपने लोग मारे गए, तब भाजपा को दर्द समझ आया’.
Next Article विवादित बयान ‘भ्रष्ट शासन का अंत बिना खून बहाए नहीं हो सकता’ – बंगाल में बीजेपी नेता के विवादित बयान से मचा हड़कंप!

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

अभिनेता विजय ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
Trending Newsसियासी

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता और Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK)…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते…

2 Min Read
कोयला ब्लॉक केस फैसला
Trending Newsसियासी

कोयला ब्लॉक आवंटन केस में बड़ा ट्विस्ट, 11 साल बाद कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस सांसद समेत सभी आरोपियों को किया बरी कहा— “नहीं मिला कोई सबूत”

दिल्ली से आज एक बड़े और लंबे समय से चल रहे मामले में अहम फैसला सामने आया है। कोयला ब्लॉक…

3 Min Read
अनिल अंबानी की अदालत में गुहार, रिपब्लिक टीवी पर मानहानि केस दर्ज
Trending Newsबाजारसियासी

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और उसके एडिटर-इन-चीफ Arnab Goswami के…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?