Trending News

रिंकू सिंह का तूफान और बारिश बनी लखनऊ की हार की वजह, 183 रन के बावजूद मेरठ ने DLS से जीता रोमांचक मुकाबला

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में बुधवार को रोमांचक मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) पद्धति से 5 रन से हरा दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन कप्तान रिंकू सिंह की तूफानी नाबाद पारी और बारिश ने मैच का रुख बदल दिया।

रिंकू सिंह ने दबाव भरे मुकाबले में सिर्फ 24 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और चार छक्के शामिल रहे। बारिश के कारण खेल रुकने के बाद मेरठ को DLS पद्धति के आधार पर विजेता घोषित किया गया। रिंकू को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लखनऊ ने खड़ा किया 183 रन का मजबूत स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद सैफ ने 32 गेंदों पर 45 रन की तेज पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

इसके बाद अजीत वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत लखनऊ ने मजबूत स्कोर खड़ा किया।

मेरठ की ओर से जीशान अंसारी और विजय कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए।

मेरठ की शुरुआत खराब, 22 रन पर गंवाए 3 विकेट

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स ने आक्रामक शुरुआत की। स्वास्तिक चिकारा ने भुवनेश्वर कुमार की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए, लेकिन अगली ही गेंद पर भुवनेश्वर ने वापसी करते हुए उन्हें स्लिप में विप्रज निगम के हाथों कैच करा दिया।

इसके बाद अभिनंदन सिंह ने दूसरे ओवर में लगातार दो विकेट लेकर मेरठ को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने रितुराज शर्मा और अक्षय दुबे को आउट किया। देखते ही देखते मेरठ का स्कोर 22 रन पर 3 विकेट हो गया।

दिव्यांश की साझेदारी ने संभाली पारी

मुश्किल स्थिति में दिव्यांश जोशी और दिव्यांश राजपूत ने 52 रन की साझेदारी कर मेरठ की पारी को संभाला। हालांकि दोनों बल्लेबाज पारी के आधे पड़ाव के आसपास लगातार आउट हो गए।

इसके बाद मेरठ को अंतिम पांच ओवर में 59 रन की जरूरत थी और मैच लखनऊ के पक्ष में जाता दिख रहा था।

रिंकू सिंह ने बदला मैच का रुख

कप्तान रिंकू सिंह ने दबाव के बीच मोर्चा संभाला। 15वें ओवर में उन्होंने अभिनंदन सिंह के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19 रन बटोरे।

इसी दौरान बारिश ने दस्तक दे दी और मुकाबला DLS पद्धति की जंग में बदल गया। 16.3 ओवर के बाद मेरठ निर्धारित DLS स्कोर से एक रन पीछे था। रिंकू ने दबाव की परवाह किए बिना छक्का जड़कर टीम को आगे कर दिया।

इसके बाद उन्होंने नवनीत कुमार के 17वें ओवर में कहर बरपा दिया। रिंकू ने ओवर की सिर्फ 5 गेंदों पर 26 रन ठोककर मैच पूरी तरह मेरठ के पक्ष में कर दिया।

बारिश ने रोका खेल, DLS से मेरठ की जीत

रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मेरठ 16.5 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन तक पहुंच गया और DLS के निर्धारित स्कोर से 5 रन आगे निकल गया।

इसके तुरंत बाद बारिश तेज हो गई और अंपायरों ने मैच रोक दिया। लगातार बारिश के कारण मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। ऐसे में मेरठ मावेरिक्स को DLS पद्धति से 5 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।

रिंकू बने प्लेयर ऑफ द मैच

दबाव के बीच 24 गेंदों पर नाबाद 55 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी पारी ने न केवल मेरठ को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला, बल्कि बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम को रोमांचक जीत भी दिलाई।

मैच से पहले घंटा बजाकर हुई शुरुआत

मुकाबले की औपचारिक शुरुआत बबलू कुमार, जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, लखनऊ कमिश्नरेट ने पारंपरिक रूप से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का भी माध्यम है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को उच्च स्तर का मंच देना और प्रदेश में क्रिकेट के माहौल को मजबूत करना है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, बहराइच जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत कमाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

news desk

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट नहाना पड़ा 1.3 लाख का! गर्म पानी से उठी भाप ने बजाया फायर अलार्म, भारतीय लड़की को लगा तगड़ा जुर्माना

सिडनी: विदेश में रहने के दौरान वहां के छोटे-छोटे नियमों की अनदेखी कई बार भारी…

5 minutes ago

सीरिया पर बम बरसाने से पहले मोसाद चीफ ने किसे किया था फोन? तुर्किये की सेना पर इजरायल क्यों हुआ सख्त, सामने आया पूरा कनेक्शन

दमिश्क: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख रोमन गोफमैन ने सीरिया के विदेश मंत्री…

9 minutes ago

अमेरिका में कुल हेट क्राइम घटे, फिर सिखों-हिंदुओं पर हमले क्यों बढ़ गए? FBI के आंकड़ों ने चौंकाया

न्यूयार्क: अमेरिका में 2025 के दौरान कुल हेट क्राइम के मामलों में कमी दर्ज हुई,…

13 minutes ago

जलभराव से परेशान छात्रों ने रोका विधायक का काफिला, सड़क बनवाने की मांग; मौके पर अधिकारियों को दिए निर्देश

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव से…

14 minutes ago

Pakistan vs England: 171 रन पर ढेर हुआ पाकिस्तान, रोबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लेकर मचाया कहर; फिर गेंद के कर दिए दो टुकड़े

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टेस्ट सीरीज जीतने…

41 minutes ago