खेल

रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

टी20 विश्व कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि खानचंद सिंह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अपने पिता से मिलने के लिए आए थे और बाद में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के साथ जुड़ गए थे। लेकिन अब उनके पिता के निधन की खबर ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।

कौन लेगा रिंकू की जगह?

बाएं हाथ के इस फिनिशर के इमरजेंसी में घर लौटने के बाद टीम प्रबंधन के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रिंकू को लगातार बतौर फिनिशर टीम में मौका दिया जा रहा था, ऐसे में अगर वे जिम्बाब्वे के खिलाफ या आगे के मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहते, तो उनकी जगह ‘लाइक-टू-लाइक’ विशेषज्ञ बल्लेबाज कौन होगा?

अब निगाहें टीम मैनेजमेंट के फैसले पर टिकी हैं कि इस अहम मोड़ पर रिंकू की भूमिका किस खिलाड़ी को सौंपी जाती है।

news desk

Recent Posts

पत्नी पर कमेंट बना खूनी दुश्मनी की वजह! बागपत में दोस्त की हत्या का आरोपी निकला दोहरे हत्याकांड का संदिग्ध

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी पर…

3 minutes ago

‘फोन जब्त, वकील से मिलने की इजाजत नहीं’, सौरव दास-आशुतोष रांका की हिरासत पर CJP का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे…

8 minutes ago

घर की बालकनी में लगाएं गोल्डन पोथोस, एक कटिंग से तैयार होंगे कई पौधे; जानें पानी और मिट्टी में उगाने का आसान तरीका

नई दिल्ली: अगर आप घर की बालकनी, कमरे या ऑफिस की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं…

11 minutes ago

रियाद हमले का असर! भारत से सऊदी जाने वाली फ्लाइट्स पर बढ़ी रोक, इंडिगो-अकासा ने 17 अक्टूबर तक रद्द की उड़ानें

नई दिल्ली: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले…

14 minutes ago