Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: बुधवार रात से जारी है बहराइच में रेस्क्यू, 8 लापता लोगों की तलाश जारी, नांव पलटने से हुआ था बड़ा हादसा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बुधवार रात से जारी है बहराइच में रेस्क्यू, 8 लापता लोगों की तलाश जारी, नांव पलटने से हुआ था बड़ा हादसा
Trending Newsराज्य

बुधवार रात से जारी है बहराइच में रेस्क्यू, 8 लापता लोगों की तलाश जारी, नांव पलटने से हुआ था बड़ा हादसा

news desk
Last updated: October 30, 2025 10:20 am
news desk
Share
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
SHARE

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार की देर रात कौडियाला नदी में नाव पलटने से हुए भीषण हादसे में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जानकारी के मुताबिक , इस हादसे में अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 8 लोग अब भी लापता हैं.

NDRF और SDRF की टीमें राहत कार्य में जुटीं

हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF, SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. रात के अंधेरे और तेज बहाव के कारण शुरुआती दौर में टीम को खास सफलता नहीं मिली. गुरुवार सुबह से गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है.

एक महिला की मौत, 8 अब भी लापता

अधिकारियों के अनुसार, नाव में कुल 22 लोग सवार थे. अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि एक 60 वर्षीय महिला रमजैया का शव बरामद किया गया है. पांच बच्चों सहित आठ लोग लापता हैं, जिनकी पहचान मिहिलाल यादव (38), शिवनंदन मौर्य (50), सुमन (28), सोहनी (5), शिवम (9), रमजैया के दो पौत्र और पंचम की पांच वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है.

बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि भरथापुर गांव के लोग लखीमपुर खीरी जिले के खैरटिया बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे. गांव के नजदीक पहुंचने पर नाव नदी के किनारे एक लकड़ी से टकराई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई.


मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच की इस नाव दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन और SDRF-NDRF टीमों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और लापता लोगों को खोजने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन लगातार मौके पर डटा हुआ है और बचाव अभियान जारी है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #accident, #AccidentUpdate, #behraich, #BreakingNews, #indianpresshouse, #kaudiyalariver, #NDRF, #RescueMission, #RescueOperation, #RiverIncident, #SDRF, #UPCM, #UPNews, #UPPolice, #UttarPradesh, #YogiAdityanath
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 2027 के लिए सक्रिय हुई मायावती 2027 के लिए सक्रिय हुई मायावती… ‘भाईचारा मिशन’ के जरिये वापसी की कोशिश या सपा के PDA को चुनौती ?
Next Article ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात तनाव को छोड़ व्यापार की राह पर बढ़े अमेरिका और चीन! ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से भारत की बढ़ी उम्मीदें?

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

शहद, चीज और अंडे से बनी खास डिश
Trending Newsअन्य

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कोई इसे उबालकर खाता…

3 Min Read
नई फिल्म के ऐलान के साथ फिर चर्चा में सलमान खान
EntertainmentTrending News

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। जहां एक तरफ उनकी अपकमिंग…

2 Min Read
बंद फ्लैट में प्रेमिका की हत्या, बाद में आरोपी खुद पहुंचा थाने
Trending Newsराज्य

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?