Latest News

Redmi का सबसे पावरफुल 5G फोन इस दिन देगा एंट्री! 8,580mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग से मचेगी हलचल

नई दिल्ली: रेडमी अगले सप्ताह चीन में अपनी नई Redmi K100 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने Redmi K100 Pro के कई अहम फीचर्स की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन 11 अगस्त को पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसके साथ Redmi K100 Pro Max भी लॉन्च हो सकता है। बड़ी बैटरी, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और दमदार चार्जिंग सपोर्ट की वजह से यह फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में है।

11 अगस्त को लॉन्च होगा नया Redmi K100 Pro

कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार Redmi K100 Pro में 8,580mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जाएगा।

200MP कैमरे के साथ मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Redmi K100 Pro में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह सेंसर बेहतर डिटेल के साथ तस्वीरें कैप्चर करेगा और इन-सेंसर क्रॉपिंग के जरिए लॉसलेस जूम का भी सपोर्ट देगा। इसके अलावा फोन में एक अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा।

डिस्प्ले में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

Redmi K100 Pro में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसमें नया M11 ल्यूमिनस मटीरियल इस्तेमाल किया गया है। डिस्प्ले 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 185Hz रिफ्रेश रेट और 4,800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगी।

दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम हार्डवेयर से होगा लैस

स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट मिलने की पुष्टि की गई है। इसके साथ LPDDR5X रैम, UFS 4.1 स्टोरेज, इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और UWB कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

vineet verma

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

16 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

17 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

20 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

21 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

21 hours ago