Trending News

बैटरी की दुनिया का नया बादशाह! Realme P4R 5G देगा 3 दिन का बैकअप, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

स्मार्टफोन मार्केट में “बैटरी किंग” बनने के इरादे से Realme एक ऐसा दांव खेलने जा रहा है, जिससे बाकी ब्रांड्स की टेंशन बढ़ना तय है। अगर आप भी दिन में कई बार फोन चार्ज करके थक चुके हैं, तो बजट सेगमेंट में सबको चौकाने के लिए भारत में एंट्री मार रहा है Realme P4R 5G। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन जिस प्राइस पॉइंट पर आ रहा है, वैसे फीचर्स इस सेगमेंट में पहले कभी नहीं देखे गए है।

8000mAh की ‘Titan’ बैटरी

इस फोन का सबसे बड़ा गेम-चेंजर फीचर है इसकी 8000mAh की जाइंट ‘Titan’ बैटरी। आज के टाइम पर जहाँ ज्यादातर ब्रांड्स 5000mAh पर ही अटक जाते हैं, वहीं Realme का यह फोन हैवी गेमिंग और रील्स स्क्रॉलिंग के बाद भी आराम से 2 से 3 दिन का बैकअप निकाल देगा। और हाँ, इस पावरहाउस को फटाफट फ्यूल देने के लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस नेक्स्ट लेवल

सिर्फ बैटरी ही नहीं, परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन फुल-ऑन पैसा वसूल है, 144Hz अल्ट्रा सनलाइट डिस्प्ले है इसमें गेमिंग और स्क्रॉलिंग होगी मक्खन जैसी स्मूथ हाई रिफ्रेश रेट के साथ इसमें कड़क धूप में भी स्क्रीन एकदम क्रिस्टल क्लियर दिखेगी।

इसमें MediaTek Dimensity चिपसेट तो है ही, साथ में विजुअल्स और गेमिंग को बूस्ट करने के लिए एक डेडिकेटेड Hyper Vision AI चिप भी दी जा रही है। 256GB की तगड़ी स्टोरेज के साथ वर्चुअल रैम मिलाकर इसमें 14GB तक की Dynamic RAM का सपोर्ट मिलेगा, यानी मल्टीटास्किंग के समय फोन लैग होने का तो सवाल ही नहीं उठता।

महंगे फोन्स वाले फीचर्स अब बजट में

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए रियर में 50MP का AI प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। लेकिन असली जादू इसके सॉफ्टवेयर में है। इस बजट फोन में आपको AI Eraser 2.0 और AI Unblur जैसे प्रीमियम फीचर्स इन-बिल्ट मिल रहे हैं, जो आमतौर पर 50 से 60 हजार रुपये वाले फ्लैगशिप फोन्स में देखने को मिलते हैं। बैकग्राउंड से कचरा हटाना हो या ब्लर फोटो को साफ करना, सब चुटकियों में होगा।

प्राइस, लॉन्च डेट और अवैलाबिलिटी

लीक्स की मानें तो Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत 20,000 रुपए से भी कम होने वाली है। इतने कम बजट के अंदर बड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले मिलना इसे एक अल्टीमेट ‘वैल्यू फॉर मनी’ किलर डील बनाता है। भारत में ये फोन 10 जून ऑफिशियली लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च के तुरंत बाद आप इसे Flipkart और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से ग्रैब कर पाएंगे।

news desk

Recent Posts

अनशन खत्म करने को राजी सोनम वांगचुक! पर रख दी यह बड़ी शर्त

देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और हालिया प्रतियोगी परीक्षाओं की कथित धांधली व पेपर…

3 hours ago

शेयर बाजार का नया मल्टीबैगर! 12 महीनों में 448% उछला यह होटल स्टॉक, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक्स हमेशा निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचते…

3 hours ago

साइलेंस को कहो बाय-बाय! बेंटले की पहली EV में गूंजेगी ड्रम और गिटार की ‘डायनामिक सिम्फनी’

इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ आमतौर पर रोड पर बिल्कुल शांत और बेआवाज़ चलती हैं, लेकिन अगर आपको…

3 hours ago

WhatsApp पर चला ‘Boss Scam’! AI और Deepfake की मदद से Boss बन ठग रहे हैं साइबर अपराधी

आज के समय में साइबर अपराधियों के तरीके पहले से कहीं ज्यादा एडवांस हो चुके…

4 hours ago

Delhi High Court Action: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश-संसद मार्च लाठीचार्ज केस में बॉडी कैमरा और CCTV फुटेज सुरक्षित रखे पुलिस

20 जुलाई 2026 को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और जंतर-मंतर से…

5 hours ago

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मानसून सत्र से हुए निलंबित, महिला सांसदों से बदसलूकी का आरोप

लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी को…

5 hours ago