Entertainment

धुरंधर पार्ट-1 थी सिर्फ झांकी! रणवीर सिंह का असली खेल ‘धुरंधर 2’ में, रिलीज डेट फाइनल

सिनेमा लवर्स अपनी धड़कनें थाम लीजिए क्योकि साल 2025 में जिस फिल्म ने सिनेमाघरों को ‘कुरुक्षेत्र’ का मैदान बना दिया था, अब उसका सेकंड पार्ट आ रहा है। जी हां, रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट पर मुहर लगा दी है!

क्या है पूरा सीन?
धुरंधर पार्ट-1 तो सिर्फ एक झांकी थी, असली पिक्चर तो अब शुरू होगी! पहले पार्ट में अक्षय खन्ना के ‘रहमान डकैत’ ने जो खौफ पैदा किया था, उसे अब रणवीर सिंह का किरदार (जसकीरत सिंह/हमजा) अगले लेवल पर ले जाएगा। फिल्म की टीम का दावा है कि पार्ट-2 में एक्शन, सस्पेंस और माइंड गेम्स 50 गुना ज्यादा खतरनाक होंगे। इस बार रणवीर रुकने वाले नहीं, सीधा रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले हैं!

सिनेमाघरों में ‘क्योस’ की गारंटी पक्की है! अपने कैलेंडर में 19 मार्च 2026 की तारीख को मार्क कर लीजिए क्योकि ‘धुरंधर 2’ ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। मेकर्स ने फैंस को सबसे बड़ी ‘ईदी’ देने का प्लान बना लिया है। 2026 की ये छुट्टी सिर्फ त्योहार की नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर धमाकों की होगी!

पार्ट-1 की रफ़्तार देखे तो सिर्फ 20 दिनों में इंडिया में 600 करोड़ और वर्ल्डवाइड 935 करोड़ का पहाड़ खड़ा कर दिया है! ‘एनिमल’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसे ब्लाकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड्स को तो फिल्म ने कच्चा चबा लिया है। क्रिटिक्स की मानें तो ‘धुरंधर 2’ का बजट और स्केल इतना बड़ा है कि ये 2000 करोड़ के क्लब की पहली दावेदार हो सकती है।

धुरंधर 2 होगी पैन इंडिया रिलीज़
साउथ के फैंस की भारी डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है। ‘धुरंधर 2’ सिर्फ हिंदी में नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी एक साथ रिलीज होगी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, सिर्फ एक ही नाम गूँजेगा वो होगा ‘धुरंधर’!

रणवीर सिंह vs यश (KGF फेम)!
असली रोमांच तो यहाँ है! जब 2026 की ईद पर बॉक्स ऑफिस पर दो शेरों की टक्कर होने वाली है। एक तरफ होगी ‘धुरंधर 2’ की पावर, तो दूसरी तरफ खड़े होंगे ‘रॉकी भाई’ यानी यश अपनी फिल्म ‘Toxic’ के साथ। ये सिर्फ फिल्म की टक्कर नहीं, ये एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की ‘World War 3’ होने वाली है।

‘उरी’ फेम आदित्य धर इस बार RAW और कराची के अंडरवर्ल्ड की ऐसी अनसुनी और डार्क कहानी लेकर आ रहे हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी। संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों का साथ इस फिल्म को हाई लेवल का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बना देगा।

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

10 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

13 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

14 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

15 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

16 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

17 hours ago