रामभद्राचार्य का विवादित बयान
नई दिल्ली: पद्मविभूषण संत रामभद्राचार्य के एक हालिया बयान ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है. एक कार्यक्रम में उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी भाषा की तुलना करते हुए कहा, ‘वाइफ’ और ‘पत्नी’ शब्दों का अंतर बताते हुए कहा कि ‘WIFE’ का अर्थ “Wonderful Instrument For Enjoy” होता है. उन्होंने आगे कहा, अंग्रेजी में “एंजॉयमेंट के लिए खिलौना है वाइफ.”
इसके बाद उन्होंने ‘पत्नी’ शब्द को संस्कृत से जोड़ते हुए कहा कि “यज्ञ में जो स्त्री अपने पति का साथ दे, वही पत्नी कहलाती है.” सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही कई लोगों ने इसे महिला विरोधी और अपमानजनक बताया.
विवाद इस बात को लेकर और गहरा गया कि क्या ऐसे विचार व्यक्त करने वाले व्यक्ति को देश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान—ज्ञानपीठ पुरस्कार—से सम्मानित किया जाना उचित था. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पर भी सवाल उठाए कि “क्या इसी तरह के महिला-विरोधी विचारों के कारण उन्हें यह सम्मान दिया गया?”
विशेषज्ञों का कहना है कि सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं को लेकर की जाने वाली इस तरह की टिप्पणियाँ समाज में गलत संदेश भेजती हैं और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए.
बीजिंग: चीन ने रोबोटिक्स और ऑटोमेशन की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाया है.…
नई दिल्ली: घर में पेड़-पौधे लगाना न सिर्फ हरियाली बढ़ाता है, बल्कि वास्तु शास्त्र में…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 जनवरी से 3 मार्च 2027 तक खेली जाने वाली…
पंजाब के अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त के दावों के बीच एक बड़ी…
बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस के बीच अक्सर स्थापित सितारों पर सवाल उठते हैं, लेकिन…
मथुरा: राधा अष्टमी के अवसर पर राधा रानी की पूजा-अर्चना के साथ उनसे जुड़ी पौराणिक…