Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: Rajpal Yadav को मंच पर पुराने केस पर घेरा गया? वायरल क्लिप्स के बाद Salman Khan का बड़ा रिएक्शन
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > Rajpal Yadav को मंच पर पुराने केस पर घेरा गया? वायरल क्लिप्स के बाद Salman Khan का बड़ा रिएक्शन
EntertainmentTrending News

Rajpal Yadav को मंच पर पुराने केस पर घेरा गया? वायरल क्लिप्स के बाद Salman Khan का बड़ा रिएक्शन

Afifa Malik
Last updated: April 7, 2026 6:09 pm
Afifa Malik
Share
राजपाल यादव पर कमेंट्स के बीच समर्थन में आए सलमान खान
राजपाल यादव पर कमेंट्स के बीच समर्थन में आए सलमान खान
SHARE

अभिनेता Rajpal Yadav इन दिनों दो अलग-अलग वीडियो की वजह से चर्चा में हैं, जिनमें मंच पर उनके साथ हुई बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। हाल ही में फिल्म Bhooth Bangla के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कई बड़े नाम मौजूद थे। इस कार्यक्रम में Akshay Kumar, Ekta Kapoor और Priyadarshan भी शामिल हुए। मंच पर हल्का-फुल्का मजाक चल रहा था और कलाकारों के बीच हंसी-मजाक का माहौल बना हुआ था।

Contents
अक्षय कुमार की टिप्पणी पर सोशल मीडिया बंटाअवॉर्ड शो में पुराने केस पर हुई टिप्पणीराजपाल यादव ने संभाला माहौल, जाकिर खान ने रोकी बातसलमान खान ने किया खुला समर्थनवर्कफ्रंट पर जल्द रिलीज होगी नई फिल्म

अक्षय कुमार की टिप्पणी पर सोशल मीडिया बंटा

इसी दौरान राजपाल यादव अपनी कुर्सी खुद लेकर मंच पर आते दिखाई दिए। कुछ देर बाद जब वह खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे, तब कार्यक्रम होस्ट कर रहे अक्षय कुमार ने उन्हें बैठने के लिए कहा। मजाकिया अंदाज में अक्षय ने कहा—“अरे बैठ ना, बैठा जा, मैं कह रहा हूं, खामखा पेल दूंगा वरना।”

इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद लोग हंस पड़े और राजपाल यादव भी मुस्कुराते दिखाई दिए। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इसे सामान्य मंचीय मजाक माना, लेकिन कई यूजर्स को यह तरीका असहज लगा। कुछ ने लिखा कि किसी वरिष्ठ कलाकार से सार्वजनिक मंच पर इस तरह बात करना ठीक नहीं है।

अवॉर्ड शो में पुराने केस पर हुई टिप्पणी

विवाद का दूसरा वीडियो एक अवॉर्ड शो से सामने आया। यहां बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने हल्के अंदाज में कहा-“रुपया, डॉलर सब ऊपर-नीचे हो रहा है, कुछ समझ नहीं आ रहा, बस शांति-शांति कह रहा हूं। इस पर मंच पर मौजूद एक वरिष्ठ पत्रकार ने जवाब दिया-“डॉलर-रुपया जितना भी ऊपर-नीचे हो, आपको उतने ही लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं। यह टिप्पणी सीधे राजपाल यादव के पुराने चेक बाउंस मामले से जोड़कर देखी गई। कुछ पल के लिए राजपाल यादव शांत हो गए, लेकिन बाद में मुस्कुराकर उन्होंने बात संभालने की कोशिश की।

राजपाल यादव ने संभाला माहौल, जाकिर खान ने रोकी बात

राजपाल यादव ने जवाब में कहा कि बात पूरी सुनी जानी चाहिए, चाहे जितना लौटाना पड़े। इसके बाद मंच पर मौजूद Zakir Khan ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मामला अदालत में है, इसलिए उस पर चर्चा आगे नहीं बढ़ानी चाहिए।

सलमान खान ने किया खुला समर्थन

इन दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे पब्लिक शेमिंग बताया। वही बॉलीवुड के ‘दबंग’ एक्टर Salman Khan ने एक्स पर पोस्ट कर राजपाल यादव के समर्थन में लिखा कि राजपाल पिछले 30 साल से लगातार काम कर रहे हैं और उनकी प्रतिभा ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। सलमान ने कहा कि उन्हें आगे भी काम मिलता रहेगा।

वर्कफ्रंट पर जल्द रिलीज होगी नई फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही Bhooth Bangla में नजर आएंगे। यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके कई और प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Akshay Kumar event video, award show controversy, Bhooth Bangla trailer launch, Bollywood Controversy, Bollywood News, Hindi entertainment news, IndianPressHouse, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav controversy, Rajpal Yadav viral video, Salman Khan support, Trending
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article इनर मंगोलिया की झीलों में छिपा था 10 करोड़ साल पुराना रहस्य, डायनासोर युग का यह छोटा जीव आखिर कैसे बचा रहा करोड़ों साल?
Next Article ईरान खार्ग द्वीप हमला, Iran Kharg Island attack smoke oil terminal Middle East conflict ईरान पर अमेरिका-इजरायल का सबसे बड़ा हमला: खार्ग द्वीप तबाह,  क्या तेल की कीमतें आसमान छू लेंगी ?

फीचर

View More
लखनऊ चिकनकारी कारीगरों का संकट, जंग से ठप पड़ा काम

जंग ने छीनी लखनऊ चिकनकारी की चमक, सूने करघे, बुझते चूल्हे और उम्मीद की आखिरी डोर !

लखनऊ। नवाबों के शहर की पहचान सिर्फ उसकी तहज़ीब, अदब और इमामबाड़ों से नहीं है, बल्कि उन नाज़ुक धागों से…

By news desk 5 Min Read

इनर मंगोलिया की झीलों में छिपा था 10 करोड़ साल पुराना रहस्य, डायनासोर युग का यह छोटा जीव आखिर कैसे बचा रहा करोड़ों साल?

बीजिंग/नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026: चीन के इनर मंगोलिया से वैज्ञानिकों को…

3 Min Read

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे…

3 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Asim Munir changes outfit from military uniform to suit during meetings with JD Vance and Abbas Araghchi
Trending Newsवर्ल्ड

जेडी वेंस के लिए काला सूट, अराघची के सामने मिलिट्री वर्दी! ‘पावर सिग्नलिंग’ या ‘एटायर डिप्लोमेसी’  क्या है पाकिस्तान का असली खेल?

इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, लेकिन…

4 Min Read
RSS मुख्यालय में मोहन भागवत के साथ की सीक्रेट मीटिंग
EntertainmentTrending News

Dhurandhar 2 की ‘सुनामी’ के बीच नागपुर पहुंचे रणवीर सिंह: RSS मुख्यालय में मोहन भागवत के साथ की सीक्रेट मीटिंग

बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाले रणवीर सिंह इस वक्त एक अलग वजह से…

2 Min Read
Mohamed bin Zayed Al Nahyan and Mohammed bin Rashid Al Maktoum emphasize unity after Iran attacks in United Arab Emirates
Trending Newsवर्ल्ड

ईरानी हमलों के बाद UAE ने दिखाई ताकत, नेताओं ने कहा- देश पहले से ज्यादा एकजुट होकर उभरा

अबू धाबी, 11 अप्रैल 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हालिया क्षेत्रीय संकट के बाद अपनी मजबूती और एकजुटता का…

3 Min Read
Jaipur, Jodhpur और Kota में आज के पेट्रोल डीजल रेट
Trending Newsबाजार

राजस्थान में आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जयपुर-जोधपुर-कोटा में क्या है ताजा भाव ?

जयपुर, 11 अप्रैल 2026: शनिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर रही।…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?