Trending News

हरियाणा: पूरन कुमार के परिवार से आज राहुल गांधी करेंगे मुलाकात! जातीय उत्पीड़न का आरोप लगाकर IPS ने की थी खुदकुशी.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा के दलित आईपीएस रहे पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात करेंगे. पूरन कुमार ने 7 अक्तूबर को आत्महत्या कर ली थी और अभी तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है. पूरन कुमार का परिवार आरोपी डीजीपी पर कार्रवाई की मांग कर कर रहा है. इसी बीच सोमवार को तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी.

सोमवार को पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वो कहती सुनाई दे रही हैं कि ‘सरकार के किसी मंत्री से बात नहीं करनी. हमें हमारे हाल पर छोड़ दो. सरकार को पूरण के साथ जो करना है, कर ले.’ इस दौरान वो अपने परिवार के साथ बैठी हुईं दिखाई दे रही हैं. ये वीडियो तब का बताया जा रहा है जब हरियाणा सरकार के दो मंत्री उनसे मिलने गए थे.

परिवार का आरोप है कि पूरन कुमार को लगातार जातिगत भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. वहीं, हरियाणा सरकार ने मामले की एसआईटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं, लेकिन परिवार डीजीपी पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा हुआ है.

इसी बीच हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर छुट्टी पर चले गए. दरअसल आईपीएस पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में कई अधिकारियों पर जातीय और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. इस मामले में दर्ज एफआईआर में डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर का नाम भी शामिल है.

इस पूरे मामले को लेकर हरियाणा का सियासी माहौल गर्म है.

news desk

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

5 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

5 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

5 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

5 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

5 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

6 hours ago