Trending News

बिहार के चुनावी रण में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, ’10 गारंटी’ के जरिए की महिलाओं से बदलाव लाने की अपील.

बिहार के चुनावी रण में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की भी एंट्री हो गई. प्रियंका गांधी को लेकर 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी उम्मीदे हैं. बिहार में माना जाता है कि महिलाओं का एक बड़ा तबका नीतीश कुमार को वोट देता आया है. कांग्रेस इस बार प्रियंका गांधी को जरिए महिलाओं को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है.  

दरअसल प्रियंका गांधी की जो भाषण शैली है वो बेहद सहज मानी जाती है. सीधे लोगों को कनेक्ट करती है. पटना के कार्यक्रम में भी ऐसा ही दिखा. पटना में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी ने राज्य की महिलाओं को सामाजिक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी जागरूक होने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि ‘महिलाओं की भूमिका अब केवल घर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उन्हें देश और राज्य के राजनीतिक हालात को भी समझना चाहिए, तभी असली बदलाव संभव है. आप घर की स्थिति जानती हैं,परिवार की दिक्कतें, बच्चों की पढ़ाई, खर्च का बोझ लेकिन यह भी जानना ज़रूरी है कि आपका राज्य और देश किस दिशा में जा रहा है’.

यह बयान कांग्रेस की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत पार्टी महिला मतदाताओं को केवल ‘लाभार्थी’ के रूप में नहीं बल्कि ‘निर्णायक नागरिक’ के रूप में उभारना चाहती है. पार्टी का मानना है कि बिहार की चुनावी तस्वीर में महिलाएं एक बड़ा बदलाव ला सकती हैं, बशर्ते वे सक्रिय रूप से राजनीति को समझें और उसमें हिस्सेदारी निभाएं.

कांग्रेस की ’10 गारंटी’ और महिलाओं की भूमिका

प्रियंका गांधी ने इस दौरान कांग्रेस द्वारा घोषित ‘10 गारंटी’ योजनाओं का भी ज़िक्र किया और बताया कि इन वादों को अमल में लाने के लिए जनता की जागरूक भागीदारी बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि यह गारंटी केवल कागज़ों की बात नहीं है, बल्कि कांग्रेस का संकल्प है जिसे महिलाओं की मदद से ही साकार किया जा सकता है.

news desk

Recent Posts

अवधपुरम समर प्रीमियर लीग : समद के ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘द ब्लास्टर्स’ बने चैंपियन

लखनऊ। कप्तान समद खान की तूफानी पारी (25 गेंदों में 87 रन) और धारदार गेंदबाजी…

55 minutes ago

Sheikh Hasina : ‘मौत की सजा मंजूर, पर इसी साल बांग्लादेश लौटूंगी’-भारत में रह रहीं शेख हसीना का यूनुस-BNP सरकार पर सबसे बड़ा हमला

नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश में मचे भारी राजनीतिक घमासान और तख्तापलट के बाद भारत में शरण…

1 hour ago

Cash Holdings In India: UPI के दौर में अचानक क्यों बढ़ी 100 और 200 के नोटों की डिमांड? भारतीय घरों में कैश जमा होने की ये है असली वजह

नई दिल्ली। स्मार्टफोन और डिजिटल पेमेंट (UPI) के इस दौर में जहां जेब में वॉलेट…

2 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत तेज, 6 सैनिकों की शहादत पर सरकार vs विपक्ष आमने-सामने

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए 6 सैनिकों की पहचान को लेकर देश में…

3 hours ago