अन्य

सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म परम सुंदरी के एक सीन में ऐसा क्या दिखा कि हैरान रह गए फैन्स? सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की हालिया रिलीज फिल्म परम सुंदरी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. जहां फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं एक सीन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. दरअसल, इस सीन में साउथ की फेमस एक्ट्रेस प्रिया वारियर दिखाई दीं, जिन्हें कभी “नेशनल क्रश” कहा जाता था. लेकिन इस बार उन्होंने फिल्म में सिर्फ बैकग्राउंड एक्स्ट्रा का रोल निभाया, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए.

फैंस को खटका प्रिया का बैकग्राउंड रोल

2019 में मलयालम फिल्म ओरु अदार लव के आंख मारने वाले सीन से रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं प्रिया वारियर को जब दर्शकों ने परम सुंदरी में बिना डायलॉग और सिर्फ बैकग्राउंड में खड़ा देखा तो कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जताई. एक फैन ने लिखा, “इतनी टैलेंटेड एक्ट्रेस को सिर्फ एक्स्ट्रा रोल में डालना सही नहीं है.” वहीं, किसी ने कहा, “क्या उनका पूरा रोल एडिटिंग में कट कर दिया गया है?” सोशल मीडिया पर मीम्स और बहस का दौर शुरू हो गया. कुछ ने यह भी कहा कि जाह्नवी कपूर की जगह अगर प्रिया को लिया जाता, तो फिल्म और बेहतर हो सकती थी.

प्रिया वारियर का अब तक का फिल्मी सफर

प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म ओरु अदार लव से की थी, जिसने उन्हें स्टारडम की ऊंचाइयों तक पहुंचाया. इसके बाद उन्होंने तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया. 2023 में उन्होंने यारियां 2 से बॉलीवुड में कदम रखा। हाल ही में वह अजीत कुमार की तमिल फिल्म ‘गुड बैड अग्ली ‘ में भी नज़र आईं. आने वाले समय में प्रिया ‘3 मंकीज़ और लव हैकर्स ‘ जैसी हिंदी फिल्मों में दिखेंगी.
फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय यही है कि “नेशनल क्रश” कही जाने वाली प्रिया वारियर आखिर क्यों परम सुंदरी जैसी बड़ी फिल्म में सिर्फ बैकग्राउंड एक्स्ट्रा तक सिमट गईं.

news desk

Recent Posts

लाओस में चीन ने क्यों बना डाला नया एयरबेस? वियतनाम की सीमा के पास ड्रैगन की बड़ी चाल, समझिए पूरा गेम

वियनतियाने: चीन ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में…

6 hours ago

भगत सिंह की जयंती पर CM मान का बड़ा संदेश, ‘शहीदों के सपनों का पंजाब’ बनाने का संकल्प; गिनाईं सरकार की ये उपलब्धियां

लुधियाना: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

6 hours ago

न द्रौपदी का अपमान, न शकुनि की चाल! महाभारत के युद्ध की असली वजह कहीं और थी, इस ‘स्त्री’ के एक फैसले ने बदल दिया कुरुवंश का भविष्य

हस्तिनापुर: महाभारत के युद्ध की चर्चा होते ही द्रौपदी का अपमान, दुर्योधन का अहंकार और…

6 hours ago

OpenAI में बड़ा बवाल! सेफ्टी चीफ ने अचानक छोड़ी नौकरी, बोले- AI की ये रेस इंसानों को ले जा सकती है विनाश की तरफ

नई दिल्ली: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया,…

6 hours ago