Trending News

एपस्टीन कनेक्शन से घिरे प्रिंस एंड्रयू, हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट्स से हलचल तेज

एपस्टीन फाइल्स से जुड़े आरोपों के बाद ब्रिटेन के शाही परिवार से एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म से की गई। पुलिस के सादे कपड़ों में पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें जांच के सिलसिले में साथ लिया।

गिरफ्तारी की वजह क्या बताई जा रही है?


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न के अपराधी रहे जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज देने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने कुछ संवेदनशील दस्तावेज साझा किए थे। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि एक 66 वर्षीय व्यक्ति को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के शक में हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है।

पहले भी विवादों में रहे हैं एंड्रयू

प्रिंस एंड्रयू का नाम पहले भी कुछ मामलो में सामने आ चुका है। वर्जिनिया गिफ्रे नाम की महिला ने आरोप लगाया था कि नाबालिग होने के दौरान उसका यौन शोषण किया गया। एंड्रयू ने इन आरोपों से लगातार इनकार किया है। हालांकि, फरवरी 2022 में उन्होंने अदालत के बाहर समझौता किया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चा हुई।

कौन हैं प्रिंस एंड्रयू?


प्रिंस एंड्रयू दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ-II और प्रिंस फिलिप की तीसरी संतान हैं । वह किंग चार्ल्स III और रॉयल प्रिंसेज एनि के छोटे भाई हैं । एंड्रयू ने 22 वर्षों तक रॉयल नेवी में सेवा दी और 1982 के फाल्कलैंड युद्ध में हेलीकॉप्टर पायलट के तौर पर हिस्सा लिया। बाद में वे ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि की भूमिका में भी रहे। उनकी शादी सारा फर्गुसन से हुई है, जिसके बाद वह डचेज ऑफ यॉर्क बन गई थीं पर तलाक के बाद सारा फर्गुसन को यह उपाधि छोड़नी पड़ी थी । एंड्रयू और सारा की दो बेटियां हैं। विवादों के चलते एंड्रयू ने सार्वजनिक शाही दायित्वों से खुद को अलग कर लिया था और ड्यूक ऑफ यॉर्क की उपाधि भी छोड़ दी थी।

IpressHouse

Recent Posts

Meerut Blue Drum Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, जानें कोर्ट ने क्यों सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद एक…

25 minutes ago

UP IAS Transfer: यूपी में 7 आईएएस अफसरों के तबादले, आजमगढ़-आगरा को मिले नए CDO; DGME की नियुक्ति के नियम भी बदले

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सात आईएएस…

32 minutes ago

Iran-US Tension: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की खुली धमकी, अरब सागर में अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर; भारत पर क्या होगा असर?

ईरानी कमांडर ने अमेरिकी युद्धपोतों को दी डुबोने की चेतावनी, मिसाइलों और ड्रोन के दम…

1 hour ago

चुनाव आयोग की बढ़ी मुश्किलें! री-काउंटिंग की रिकॉर्डिंग न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी चुनाव आयोग की एक लापरवाही पर देश की सर्वोच्च अदालत…

1 hour ago

26/11 की अनसुनी कहानी लेकर आ रही ‘प्रहार’, उज्ज्वल निकम के रोल में दिखेंगे राजकुमार राव

26/11 का वह काला दिन, जब गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से मुंबई कांप उठी…

2 hours ago

टीवी देखने का तरीका बदलेगा नया Apple TV 4K: Siri AI, A19 चिप और धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च

क्या आप भी टीवी पर अपनी पसंदीदा फिल्म या शो ढूंढने के लिए बार-बार रिमोट…

4 hours ago