Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: आखिरी दिनों में अपनी लव स्टोरी का राज बताते हुए क्यों झिझक रहे थे मुंशी प्रेमचंद? पत्नी के जवाब पर रह गए थे हैरान.
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > फीचर > आखिरी दिनों में अपनी लव स्टोरी का राज बताते हुए क्यों झिझक रहे थे मुंशी प्रेमचंद? पत्नी के जवाब पर रह गए थे हैरान.
फीचर

आखिरी दिनों में अपनी लव स्टोरी का राज बताते हुए क्यों झिझक रहे थे मुंशी प्रेमचंद? पत्नी के जवाब पर रह गए थे हैरान.

news desk
Last updated: August 30, 2025 1:10 pm
news desk
Share
प्रेमचंद की लव स्टोरी
प्रेमचंद की लव स्टोरी
SHARE

‘उस रात प्रेमचंद को नींद नहीं आ रही थी. रात के एक बजने को हो आये थे, पर उनकी आंखों में ज़रा भी नींद नहीं थी. शिवरानी भी उनके पास बैठीं जग रहीं थीं’.

दरअसल मुंशी प्रेमचंद उस रात कुछ बेचैन थे. कुछ बात उनके दिल पर बोझ की तरह थी. जिसे वो अपनी पत्नी शिवरानी देवी से साझा करना चाह रहे थे लेकिन एक झिझक भी थी.

समाज, देश, जाति, धर्म और धारणाओं से जुड़े तमाम मुद्दों को बेबाकी से शब्दों के जरिए उकेरने वाले महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद आखिर किस बात को कहने से झिझक रहे थे? मुंशी प्रेमचंद के जीवन से जुड़ी इस दिलचस्प कहानी का जिक्र खुद उनकी पत्नी शिवरानी देवी ने अपनी किताब ‘प्रेमचंद: घर में’ करतीं हैं. प्रेमचंद के अंतिम दिनों के बारे में लिखते हुए, वे बताती हैं कि अपनी बीमारी के समय उन्होंने उनसे एक घटना का जिक्र किया.

‘उस रात प्रेमचंद को रात में नींद नहीं आ रही थी. रात के एक बजने को हो आये थे, पर उनकी आंखों में ज़रा भी नींद नहीं थी. शिवरानी भी उनके पास बैठीं जग रहीं थीं.

प्रेमचंद अपने सिर से हाथ खींचते हुए शिवरानी से बोले, ‘इधर आओ. जब नींद नहीं आती तो कुछ बात ही करें.’

वे बोलीं – ‘नहीं, आप सो जाइये. रात ज़्यादा हो गयी है’.

वे बोले – ‘मैं घंटों से सोने और तुम्हें सुलाने की कोशिश में हूं. पर नींद आये तब न! देखो, तुमसे अपनी एक चोरी का हाल बताऊं. पर मुंह के बाहर निकालते झिझक होती है.’

वे बोलीं – ‘कैसी चोरी?’

प्रेमचंद ने कहा – ‘सुनो. मैंने अपनी पहली स्त्री के जीवन-काल में ही एक और स्त्री रख छोड़ी थी’.

वे शिवरानी देवी का चेहरा देखने लगे थे, पर उनके चेहरे पर गुस्से या पीड़ा की कोई प्रतिक्रिया न पाकर,  उन्होने आगे अपनी पत्नी से कहा- ‘तुम्हारे आने पर भी उससे मेरा सम्बन्ध था’.

उनकी नज़रे शिवरानी देवी के चेहरे पर टिकी हुई थीं. शिवरानी देवी उनकी आंखों में देखते हुए बोली थीं –  ‘मुझे मालूम है’.

वे लिखती हैं कि यह सुनकर वे मेरी ओर देखने लगे थे. उस देखने में कुछ ऐसा भाव था जैसे वे मेरा चेहरा पढ़ लेना चाहते हों. मैंने उनको अपनी तरफ देखते देखकर अपनी निगाह नीची कर ली. बड़ी देर तक वे गम्भीर होकर मेरे चेहरे की ओर देखते रहे. मैं शर्म से सिर झुकाये थी. बार-बार मेरे दिल के अन्दर ख़याल आ रहा था कि इन बीती बातों के कहने का रहस्य क्या है?

कुछ देर बाद प्रेमचंद शिवरानी से बोले – ‘तुम मुझसे बड़ी हो.’

उनके उस कथन का रहस्य उनकी समझ में बिल्कुल नहीं आया. वे कहने लगीं – ‘आज आपको हो क्या गया है ? मैं बड़ी हो सकती हूं?’

तब वे हंसते हुए बोले – ‘तुम हृदय से सचमुच मुझसे बड़ी हो. इतने दिन मेरे साथ रहते हुए भी तुमने भूलकर भी ज़िक्र नहीं किया.’

यह सुनकर शिवरानी देवी ने उनका मुंह बन्द कर कहा – ‘मैं इसे नहीं सुनना चाहती’.

वे लिखती हैं – ‘उस वक़्त मेरे दिल में यही ख़याल आया कि बात क्या है? आज इन बीती बातों को इस तरह से करने का रहस्य क्या है? इन सब बातों को सोच-सोच कर मैं शिथिल पड़ती जा रही थी’.

प्रेमचंद अपनी पत्नी की मनोस्थिति समझते हुए बोले – ‘मैं तुमसे कई दिनों से अपनी बातें बता देने का इच्छुक था.’

वे बोलीं– ‘मुझे इन बातों को सुनने की इच्छा नहीं है.’

प्रेमचंद स्थिर आंखों से उनकी ओर देखते हुए बोले थे – ‘कोई दूसरा समय होता तो शायद मैं भी न कहता. मगर इस समय मैं बिना इस बातों के कहे तुमसे रह भी नहीं सकता. मैं जितना ही तुम्हारे विषय में सोचता हूं, उतना ही मुझे क्लेश होता है. मैं चाहता हूं तुम मेरे पास से एक सेकेण्ड के लिये भी न हटो. न जाने मुझे इधर कई सालों से क्या हो गया है. तुम कहीं चली जाती हो तो मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लगता.’

वास्तव में प्रेमचंद शिवरानी देवी से काफी प्रेम करते थे. भले ही अपने अंतिम समय में उन्होने यह रहस्य खोला हो, पर वे कभी भी अपनी पत्नी को धोखा देना या उन्हें दुख पहुंचाना नहीं चाहते थे. लेकिन अपने जीवन में उनके अलावा एक और स्त्री के होने की बात वो जीवन के इस पड़ाव पर शिवरानी देवी से छिपाना भी नहीं चाहते थे.

अपने प्रेम संबंध के इस रहस्य का मुंशी प्रेमचंद ने ताउम्र किसी से जिक्र नहीं किया कि दो पत्नियों के अलावा उनका एक स्त्री से भी प्रेम-संबंध था, जिसे वे अपनी अंतिम सांसो तक भी भुला न सके थे.

प्रेमचंद की पहली शादी

प्रेमचंद का पहला विवाह बस्ती जिले के रामापुर गांव में हुआ था. उनके पिता ने यह शादी तय की थी. जैसा उस समय प्रचलन था कि घर के बड़े ही शादियां तय करते थे. इस शादी के बारे में प्रेमचंद को कुछ नहीं पता था.

जैसा कि शिवरानी देवी प्रेमचंद की जीवनी में बताती हैं कि ‘उनकी पहली पत्नी प्रेमचंद से उम्र में काफी बड़ी थीं और जबान से भी मीठी न थी, इसलिए घर में आये दिन क्लेश होता रहता था. जिस कारण यह रिश्ता ज्यादा दिन तक न चल सका’.

प्रेमचंद की दूसरी शादी

पहली शादी के छूटने के बाद मुंशी प्रेमचंद ने शिवरानी देवी से दूसरी शादी की थी, जो बाल विधवा थीं. वास्तव में एक विधवा स्त्री से शादी करने का प्रेमचंद का यह निर्णय उस दौर में काफी बोल्ड और प्रगतिशील कदम था. जो समाज की रूढ़िवादिता को उनकी कहानियों की तरह ही चुनौती देता था.

प्रेमचंद अपनी दूसरी पत्नी शिवरानी देवी से बहुत प्यार करते थे. उन्होने न सिर्फ जीवन भर शिवरानी देवी को भरपूर मान-सम्मान और प्यार दिया,  बल्कि लेखन के क्षेत्र में भी उन्हें लाये. शिवरानी देवी अगर लेखन के क्षेत्र में न आतीं तो शायद प्रेमचंद की इस लव स्टोरी से दुनिया अंजान रह जाती.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BOOKS, #EIDGAAH, #HERAMOTI, #HINDI, #HindiLiterature, #IndianLiterature, #JEEVNI, #KAFAN, #LegacyOfPremchand, #LiteraryLegend, #LoveAndLiterature, #LOVESROTY, #NETJRF, #POOSKIRAAT, #PREMCHAND, #PREMCHANGHARMAIN, #SAHITYA, #SHIVRANIDEVI, #WRITER
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article विशाल और धनशिका 15 साल की दोस्ती से शुरू हुई लव स्टोरी, जन्मदिन पर सगाई के बंधन में बंधे विशाल और साई धनशिका
Next Article Trump Tarrif पर अमेरिकी अदालत का बड़ा फैसला अदालत ने ट्रंप टैरिफ को बताया अवैध, अब सुप्रीम कोर्ट का रुख… जानें अचानक क्यों ट्रेंड करने लगा #TrumpIsDead?

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद
फीचरबाजार

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

5 Min Read
फीचर

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन हो चुके हैं। इस दौरान कई मौकों पर…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस
फीचर

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले, बल्कि कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही खामोश…

5 Min Read
Trending Newsफीचर

ईरान के क्लस्टर बम से इजरायल में खौफ, क्लस्टर बम क्या होते हैं? आखिर कितना खतरनाक है ये हथियार?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हवाई हमलों की खबरें सामने आ…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?