प्रेमानंद महाराज की मौत की खबर का सच
देश के प्रसिद्ध संत और धार्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैलने से हड़कंप मच गया. देश विदेश के उनके लाखों भक्त इस खबर के आने से बेहद परेशान हो गए. सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और व्हाट्सएप पर कई पोस्टों में दावा किया गया कि महाराज का देहांत हो गया है. इस अफवाह से देशभर में उनके लाखों भक्तों में चिंता और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई.
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट ने पहले एक पुराने वीडियो को नया बताकर पोस्ट किया, जिसके बाद कई पेजों और ग्रुप्स ने बिना पुष्टि के वही संदेश शेयर कर दिया. देखते ही देखते यह खबर वायरल हो गई.
हालांकि, यह खबर पूरी तरह से अफवाह निकली. प्रेमानंद महाराज के आश्रम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “महाराज पूरी तरह स्वस्थ हैं और नियमित रूप से अपने प्रवचन एवं सेवा कार्यों में व्यस्त हैं. भक्तगण किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.”
वहीं कई श्रद्धालुओं ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की निंदा की और कहा कि ऐसी गलत जानकारी से भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है. कुछ लोगों ने प्रशासन से भी अपील की है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.
प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम, वृंदावन स्थित राधा प्रेमानंद धाम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि “महाराज श्री सकुशल हैं. कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें। जो लोग ऐसी गलत जानकारी फैला रहे हैं, उनसे निवेदन है कि वे धर्म और सत्य का सम्मान करें.”
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…
जब धन की देवी मां लक्ष्मी के चरणों में तमाम भव्य और शक्तिशाली जीव अपना…
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…
भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…
उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…
हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…