Latest News

आंगनवाड़ी के बाहर 4 साल की बच्ची के साथ क्रूरता, छाती पर मारी लात; वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

मुंबई: नवी मुंबई के पनवेल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर एक 4 साल की बच्ची के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई और पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

शुरुआत में सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बच्ची को मारने वाली महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है, लेकिन जांच में यह दावा गलत निकला।

कौन है बच्ची को लात मारने वाली महिला?

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची के साथ मारपीट करने वाली महिला कोई आंगनवाड़ी कर्मचारी नहीं, बल्कि उसकी मां ही है। बताया गया कि बच्ची आंगनवाड़ी जाने से मना कर रही थी, जिसके बाद महिला को गुस्सा आ गया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने बच्ची की छाती पर जोरदार लात मारी, जिसके बाद बच्ची आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर बनी सीढ़ियों की ओर गिर गई।

सीढ़ियों तक जा गिरी बच्ची, राहत की बात- सुरक्षित है मासूम

यह घटना पनवेल के नंदगांव गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर की बताई जा रही है। घटना के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई, हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार बच्ची को किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है और वह सुरक्षित बताई जा रही है।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पनवेल सिटी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान महिला की पहचान बच्ची की मां के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की।

पूछताछ में मां ने जताया पछतावा

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी हरकत पर पछतावा जताया। उसने बताया कि बच्ची लगातार आंगनवाड़ी जाने से मना कर रही थी, जिससे वह गुस्से में आ गई और आवेश में यह कदम उठा लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार की है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट राज्य बाल कल्याण समिति को भेज दी गई है। अब समिति के निर्देशों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

vineet verma

Recent Posts

‘केंद्र और एमपी सरकार पूरी तरह गायब…’: बालाघाट के आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के राहुल गांधी!

मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौतों ने पूरे देश को झकझोर…

4 hours ago

फरिश्ता बनकर आसमान से उतरे कैप्टन स्मित, गुजरात सरकार ने किया ऐतिहासिक सम्मान का ऐलान!

आसमान में मौत मंडरा रही थी, कॉकपिट खून से सन चुका था और विमान में…

5 hours ago

महिषासुर वध से लेकर श्रीराम की लंका विजय तक: क्या है नवरात्रि का पौराणिक और ऐतिहासिक रहस्य?

हर साल की तरह इस बार भी देश भर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल…

5 hours ago

आखिरी 47 सेकंड का रोमांच, अभिषेक ने पलटा मैच, पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स हॉकी फाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में…

7 hours ago