Trending News

सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में PM मोदी-प्रियंका की मुलाकात, खड़गे की बात पर छूटी हंसी; VIDEO वायरल

नई दिल्ली में NCP (SP) नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के वेडिंग रिसेप्शन में बुधवार को देश की राजनीति की कई बड़ी हस्तियां एक ही मंच पर नजर आईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं की मौजूदगी ने इस समारोह को खास बना दिया। इस दौरान नेताओं के बीच हुई एक हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PM मोदी ने प्रियंका गांधी से पूछा- कैसी हैं आप?

वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच अनौपचारिक बातचीत सुनाई देती है। पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी से पूछा, “प्रियंका जी, कैसी हैं आप?”

इस पर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया, “मैं ठीक हूं सर, आप कैसे हैं?” इसके बाद पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं वैसा ही हूं।”

पीएम मोदी के इस जवाब पर वहां मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुस्कुराते नजर आए। इसके बाद खड़गे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “भाई साहब, आप थोड़े बदल गए हैं।” खड़गे की इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद नेताओं के बीच हंसी का माहौल बन गया।

राहुल गांधी भी मुस्कुराते नजर आए

वीडियो में राहुल गांधी भी आसपास मौजूद दिखाई देते हैं। पीएम मोदी और खड़गे के बीच हुई इस बातचीत पर राहुल गांधी के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आई। कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए।

इस छोटी-सी बातचीत ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। खासकर मल्लिकार्जुन खड़गे के “आप थोड़े बदल गए हैं” वाले बयान को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

एक मंच पर दिखा सत्ता और विपक्ष

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के वेडिंग रिसेप्शन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता एक साथ नजर आए। राजनीतिक मुद्दों पर एक-दूसरे के आमने-सामने रहने वाले नेताओं का इस तरह अनौपचारिक माहौल में मिलना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

रिसेप्शन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NCP (SP) प्रमुख शरद पवार की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। दोनों नेताओं के बीच बातचीत होती दिखाई दी। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब महाराष्ट्र की राजनीति में NCP (SP) और बीजेपी के बीच नजदीकी को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं।

हालांकि, सुप्रिया सुले पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी पार्टी के सांसदों की हालिया मुलाकात महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों को लेकर थी।

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक इसकी चर्चा तेज हो गई है। जहां कुछ यूजर्स इसे नेताओं के बीच सामान्य और दोस्ताना बातचीत बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग खड़गे की टिप्पणी के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। फिलहाल, वीडियो में हुई बातचीत का सबसे ज्यादा चर्चित हिस्सा पीएम मोदी और प्रियंका गांधी के बीच का संवाद और उसके बाद खड़गे की मजाकिया टिप्पणी बनी हुई है।

news desk

Recent Posts

‘हर आदमी को ऐसी औरत से बचाए…’, सुनीता के आरोपों पर रुमर्ड GF कोमल का तीखा पलटवार

मुंबई। गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी स्वर्णकार के बीच चल रही चर्चाओं ने एक…

4 hours ago

SIR विवाद के बीच ECI की बड़ी बैठक, Gyanesh Kumar समेत तीनों आयुक्तों ने लिए कई फैसले; Form-6 पर भी स्थिति साफ

नई दिल्ली। चुनाव आयोग में चल रहे Special Intensive Revision यानी SIR से जुड़े विवाद…

5 hours ago

लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग: शेरनीज, क्वीन, चैलेंजर्स और फाल्कन सेमीफाइनल में, शनिवार को भी बारिश के कारण तीनों मैच नहीं हो पाए

लखनऊ। लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग का सेमीफाइल लाइनअप तय हो गया है। अंकों के हिसाब…

5 hours ago

Virat Kohli 2027 World Cup: विराट ने बताया आखिरी वनडे वर्ल्ड कप, बोले-‘सबकुछ झोंक दूंगा’, रोहित ने भी खोला भविष्य का राज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे भविष्य को लेकर…

5 hours ago

CM के हैंडल से जमुई पीड़िता की फोटो, FIR स्टेनो पर; सोशल मीडिया की जिम्मेदारी कैसे तय होती है?

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जमुई की नाबालिग…

6 hours ago

Asian Games 2026: कबड्डी में भारत का दोहरा धमाका, पुरुष टीम ने भी जीता गोल्ड; फाइनल में ईरान को 40-34 से रौंदा

एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। महिला…

6 hours ago