Trending News

‘हजारों छात्रों पर चली पैलेट गन, साहिल की आंख की रोशनी चली गई’, राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। प्रशासन की ओर से लगातार इनकार किए जाने के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान हजारों युवाओं पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए और एक छात्र की आंख की रोशनी तक चली गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में घायल छात्र को साथ लेकर पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदर्शन में घायल हुए एक छात्र को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि छात्र का नाम साहिल है और वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हाथ में तिरंगा लेकर शामिल था।

राहुल गांधी ने कहा, “सरकार कहती है कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। साहिल पर पैलेट गन से हमला किया गया, जिससे उसकी आंख खराब हो गई और उसे दिखाई देना बंद हो गया। ऐसे हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई है।”

‘डॉक्टर भी नहीं बता पा रहे, आंख की रोशनी लौटेगी या नहीं’

राहुल गांधी ने दावा किया कि घायल छात्र की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भी फिलहाल यह नहीं बता पा रहे हैं कि उसकी आंख की रोशनी वापस आ पाएगी या नहीं।

सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जिन छात्रों पर बल प्रयोग किया गया, वे केवल नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रों का कसूर सिर्फ इतना था कि वे परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के भविष्य पर हमला किया है और छात्रों की जायज मांगों को सुनने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग किया गया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग

राहुल गांधी ने इस पूरे मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की भी मांग की।

vineet verma

Recent Posts

हर बार मौसम बदलते ही क्यों घेर लेती है सर्दी-जुकाम की परेशानी? कमजोर इम्यूनिटी या एलर्जी, डॉक्टर ने बताई असली वजह

नई दिल्ली: मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायतें…

6 hours ago

बच्चों से बुजुर्गों तक, आखिर रोज कितना प्रोटीन चाहिए? उम्र और वजन के हिसाब से समझें सही मात्रा, ये हैं आसान फूड्स

नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी पोषक…

6 hours ago

170 या 172 सीटें… कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिर कितनी सीटों पर बनेगी बात? अखिलेश यादव बोले- ‘सच्चाई मुझे पता है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों…

6 hours ago

शिवा के शरीर पर लिपस्टिक के निशान, 120 सवाल और नेपाल से नागपुर तक फरारी! आखिर पुलिस पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने क्या-क्या बताया?

लखनऊ: शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस…

6 hours ago

दिन में चुभती धूप, शाम होते ही कंपकंपी! आखिर गर्मियों में भी हिल स्टेशन पर सूरज ढलते ही क्यों बढ़ जाती है ठंड?

नई दिल्ली: गर्मियों में जब मैदानी शहर भीषण गर्मी से तप रहे होते हैं, तब…

6 hours ago