Trending News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! PRS सेवाएँ 5 घंटे रहेंगी बंद, जानें तारीख और समय

नई दिल्ली. अगर आप भी ट्रेन से सफर करने की तैयारी में हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. दरअसल, दिल्ली में रेल टिकट बुकिंग सेवाएं कुछ घंटों के लिए बाधित रहेंगी. सूत्रों के अनुसार, पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम (PRS) भी कुछ समय के लिए पूरी तरह ठप रहेगा,

जानकारी के मुताबिक टिकट बुकिंग, टिकट कैंसिलेशन और इंक्वायरी जैसी सभी सेवाएँ अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. यात्रियों को अनुरोध है कि इस अवधि में टिकट संबंधी कार्य पहले से निपटा लें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

रेलवे के अनुसार, करीब 5 घंटे तक सभी सेवाएँ अस्थायी रूप से बंद रह सकती हैं। बताया जा रहा है कि पुराने कोर स्विच को नए कोर स्विच से बदलने के कारण यह तकनीकी कार्य किया जा रहा है।

इसी वजह से दिल्ली PRS की सेवाएँ 22 नवंबर 2025 की रात 11:45 बजे से लेकर 23 नवंबर 2025 की सुबह 4:45 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी.

इस दौरान टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और इंक्वायरी से जुड़ी सभी सेवाएँ प्रभावित रहेंगी.हालांकि राहत की बात यह है कि रेलवे ने लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए गैर-पीक घंटों का चयन किया है. इस समय देर रात होने के कारण आमतौर पर पूछताछ और टिकट बुकिंग कम होती है.

गौरतलब है कि पुराने ‘कोर स्विच’ को नए ‘कोर स्विच’ में ट्रांसफर किए जाने की वजह से सेवाएँ बंद रहेंगी.

‘कोर स्विच’ किसी भी बड़े नेटवर्क की रीढ़ होते हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि डेटा तेज़ी से और सुरक्षित रूप से प्रोसेस हो सके.

PRS Services Downtime: इन सर्विसेज़ का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

टिकट कैंसिलेशन

करंट रिज़र्वेशन

चार्ट तैयार करने की सेवाएँ

PNR स्टेटस इंक्वायरी

इंटरनेट टिकट बुकिंग

e-DR और PRIMS एप्लिकेशन सेवाएँ

news desk

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

10 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

10 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

10 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

15 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

15 hours ago