Latest News

संसद भवन हाई अलर्ट पर: CISF की जिम्मेदारी के बावजूद सुरक्षा में चूक!… पेड़ के सहारे दीवार फांदकर अंदर घुसा शख्स

नई दिल्ली: देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले संसद भवन में एक बार फिर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात शख्स रेल भवन की ओर से दीवार फांदकर पेड़ का सहारा लेते हुए सीधे नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया. हालांकि, सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी.
सूत्रों के अनुसार, घुसपैठिए ने रेल भवन की ओर स्थित दीवार के पास एक पेड़ का सहारा लिया और उसी की मदद से परिसर में प्रवेश किया. यह इलाका अत्यधिक निगरानी वाला क्षेत्र है, ऐसे में शख्स का इस हद तक पहुंचना सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करता है. फिलहाल दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसकी मंशा और पृष्ठभूमि की गहन जांच कर रही हैं.


यह घटना दिसंबर 2023 की उस सनसनीखेज सुरक्षा चूक की याद दिलाती है, जब शीतकालीन सत्र के दौरान दो लोग लोकसभा की दर्शक दीर्घा से कक्ष में कूद गए थे और पीले रंग का धुआं छोड़ने में सफल रहे थे. उस समय की घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था और संसद की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया था. इसके बाद संसद की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपी गई थी.


आज की घटना ने एक बार फिर संसद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है और सुरक्षा तंत्र की कमजोरियों को उजागर कर दिया है.

news desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार पर घमासान तेज, आज CWC में कांग्रेस तय करेगी अगली रणनीति; SIR पर भी बढ़ा विवाद

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण…

3 minutes ago

ऑफिस की पॉलिटिक्स से कैसे बचें? विदुर नीति की ये 4 बातें करियर में तरक्की की राह कर सकती हैं आसान

नई दिल्ली: ऑफिस में मेहनत और काबिलियत के बावजूद अगर तरक्की नहीं मिल रही है,…

19 minutes ago

सोमवार को ‘हनुमान अंश’ पर भारी पड़ी ‘द वन’, चौथे दिन भी जारी रहा कमाई का सिलसिला; जानें अब तक का कलेक्शन

नई दिल्ली: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ ने रिलीज…

20 minutes ago

IAS की नौकरी छोड़ी, अब यूपी की सियासत में नई पारी; दिव्या मित्तल ने बताया क्यों चुनी ‘अकेले चलने’ की राह?

लखनऊ: करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या…

22 minutes ago

घर पर सिर्फ 5 चीजों से बनाएं DIY बॉडी स्क्रब! टैनिंग और डेड स्किन से राहत के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली: धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि हाथ-पैर…

24 minutes ago