Trending News

संसद मानसून सत्र 2026: विपक्ष का वार बनाम सरकार की तैयारी, कौन से बिल होंगे पेश?

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही राजधानी दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बैठकों का दौर जारी है और सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग भी जोर पकड़ रही है।

विपक्ष के निशाने पर ये बड़े मुद्दे

इस बार विपक्ष बेरोजगारी, महंगाई और NEET पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इन मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने के संकेत दे चुके हैं।

सरकार की रणनीति और अहम बैठक

दूसरी ओर, सरकार अपने महत्वपूर्ण विधेयकों को पास कराने के लिए रणनीतिक तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर आज मंत्रियों के समूह (GoM) की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें आगामी सत्र की रूपरेखा और समन्वय पर चर्चा होगी।

मानसून सत्र में पेश हो सकते हैं ये बिल

सूत्रों (ANI) के मुताबिक, सरकार लोकसभा में इन 5 नए विधेयकों को ला सकती है:

  • इनकम-टैक्स (संशोधन) बिल, 2026
  • सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2026
  • जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026
  • राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) बिल, 2026
  • MSME विकास (संशोधन) बिल, 2026

🔸 इसके अलावा, दो लंबित बिलों पर भी चर्चा संभव है:

  • विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन बिल, 2026
  • विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, 2025


परिसीमन और ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर सियासत

हालांकि सरकार की आधिकारिक सूची में परिसीमन (Delimitation) और ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का जिक्र नहीं है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इन्हीं मुद्दों की है। विपक्ष को आशंका है कि सरकार इन पर आगे बढ़ सकती है, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन बिल का खुलकर विरोध करने की बात कही है।

19 जुलाई को विपक्ष की बड़ी बैठक

सत्र से ठीक एक दिन पहले यानी 19 जुलाई को विपक्षी दलों की अहम बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें साझा रणनीति तय की जाएगी।

news desk

Recent Posts

कोलकाता भगदड़ पर TMC ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल, शुभेंदु अधिकारी से मांगा इस्तीफा

कोलकाता: चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी…

6 hours ago

कोलकाता के दुर्गापूजा पंडाल में कैसे मची भगदड़? पुलिस ने बताई वजह, 18 लोगों की मौत की खबर

कोलकाता: चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़ जमा होने…

6 hours ago

कोलकाता में बारिश के बीच दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे बिगड़े हालात

कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़…

6 hours ago

नवरात्रि में तिथियों का बड़ा फेरबदल! एक ही दिन अष्टमी-नवमी, जानें कन्या पूजन का सही समय

आश्विन मास की शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी का पर्व सबसे महत्वपूर्ण माना जाता…

6 hours ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा; 27 को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव

नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल…

6 hours ago

भगवंत मान के रिश्तेदार से जुड़े मामले में ED की कार्रवाई, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए अमरदीप सिंह ग्रेवाल

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार से जुड़े पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप…

6 hours ago