उत्तर प्रदेश के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग उनके एक बयान को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोग उन पर गलत जानकारी होने का दावा कर रहे हैं।
चलिए पहले आपको बताते हैं कि यूपी बीजेपी ने नये प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा क्या। दरअसल विपक्ष दलों पर निशाना साधते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि ‘अगर आप देखें तो जो ये इंडी गठबंधन हैं, चाहे उसमें अखिलेश यादव की पार्टी हो, चाहें लालू यादव की पार्टी हो, चाहें कांग्रेस की पार्टी हो या ममता बनर्जी की पार्टी हो। अगर इन दलों में आपको प्रदेश अध्यक्ष बनना है तो पहले आपको पुनर्जन्म लेना पड़ेगा उनके खानदान में तब आप प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं।’
दरअसल कांग्रेस के यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हैं, सपा के श्याम लाल पाल हैं, आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल हैं और ये लोग परिवार के सदस्य नहीं हैं। पंकज चौधरी के इसी बयान पर लोग कह रहे हैं कि उन्होने या तो गलत जानकारी दी या उन्हे जानकारी नहीं है।
दरअसल कांग्रेस के यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हैं, सपा के श्याम लाल पाल हैं, आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल हैं और ये लोग परिवार के सदस्य नहीं हैं। पंकज चौधरी के इसी बयान पर सपा के प्रवक्ता मनोज काका ने कहा कि ‘बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष या तो विवेकहीनता के शिकार हैं या फिर बीजेपी के IT सेल के watsup University जो आ रहा है वही पढ़ रहे है कह रहे कि INDIA गठबंधन के सपा RJD कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शीर्ष नेतृत्व के परिवार से हैं। सच ये है कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल जी हैं जो पिछड़े समाज से आते हैं । RJD के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मंगनी लाल मंडल हैं जो दलित समुदाय से आते हैं कांग्रेस से श्री अजय राय जी हैं वो बनारस से हैं।’