बिहार में घुसे आतंकी
बिहार में तीन संदिग्ध आतंकियों के घुसने की खबर के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. बिहार पुलिस को गुरूवार सुबह खुफिया सूचना मिली. जिसके आधार पर पता चला कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस चुके हैं.
सूचना के अनुसार पाकिस्तानी आतंकी हसनैन अली जो कि रावलपिंडी का रहने वाला है, आदिल हुसैन उमरकोट का रहने वाला है और मोहम्मद उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है. ये तीनों आतंकी अगस्त महीने में ही कुछ दिन पहले नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे. जिसके बाद वो पिछले ही सप्ताह बॉर्डर पार कर बिहार में दाखिल हुए
इस खबर के बाद नेपाल सीमा से सटे बिहार के जिलों अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. संदिग्ध इलाको में सघन चेकिंग की जा रही है. दरअसल बिहार में कुछ ही समय बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में तमाम नेता चुनाव प्रचार में उतरेंगे. खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि ये आतंकी इन सभाओं में हिंसा फैला सकते हैं.
पिछले कुछ सालों का पैटर्न देखा जाए तो भारत में चुनावों से पहले संदिग्ध आतंकियों को लेकर अलर्ट जारी होता रहा है. लेकिन सवाल ये भी है कि ये तीन पाकिस्तानी आतंकी भारतीय खुफिया ऐजेंसियों को चकमा देकर बॉर्डर से भारत में दाखिल कैसे हए?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…
जब धन की देवी मां लक्ष्मी के चरणों में तमाम भव्य और शक्तिशाली जीव अपना…
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…
भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…
उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…
हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…