Trending News

पाकिस्तान में आत्मघाती बम धमाका, 10 की मौत और 32 घायल, पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल


पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे एक बड़ा बम धमाका हुआ, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. धमाका फ्रंटियर कॉर्प (FC) के हेडक्वार्टर और जिन्ना रोड के पास हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह एक आत्मघाती हमला था जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए हैं. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी आवाज़ मीलों दूर तक सुनी गई और आसपास धुआं और तबाही का दृश्य सामने आया.

स्थानीय अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग ने क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है. घायल लोगों को सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है. बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर ने बताया कि सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सों को तत्काल ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट कार के जरिए किया गया था, और धमाके के बाद फायरिंग भी शुरू हो गई. पाकिस्तानी प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई. अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

बलूचिस्तान लंबे समय से अस्थिरता की चपेट में है. पिछले दिनों भी यहाँ सरकारी और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई हमले हुए हैं. पाकिस्तानी सेना लगातार विद्रोही गुटों को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रांत में अशांति और हमले लगातार जारी हैं. क्वेटा में इस आत्मघाती हमले ने शहर और आसपास के इलाके में सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है.

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

11 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

12 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

12 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

13 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

13 hours ago