Trending News

OpenAI देखता रह गया और इस चीनी कंपनी ने लॉन्च कर दिया दुनिया का पहला Agentic AI Phone!जो इंसानों की तरह लेता है डिसीजन

स्मार्टफोन की दुनिया में अभी तक हम सिर्फ बेसिक AI फीचर्स और ऐप्स का मज़ा ले रहे थे, लेकिन अब गेम पूरी तरह चेंज होने वाला है। जहां पूरी दुनिया OpenAI के एआई-हार्डवेयर का वेट कर रही थी, वहीं चीनी एआई स्टार्टअप StepFun “StepX” ने बाजी मार ली है। कंपनी ने दुनिया का पहला एजेंटिक एआई स्मार्टफोन “Agentic AI Phone” पेश कर दिया है, जिसका नाम है StepX Neo।

यह कोई ऐसा-वैसा रूटीन स्मार्टफोन नहीं है जो सिर्फ आपकी तस्वीरें चमका दे, बल्कि यह वो फोन है जो आपके लिए खुद डिसीजन ले सकता है। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि यह नेक्स्ट-लेवल टेक्नोलॉजी क्या है और यह हमारे फोन यूज करने के अंदाज को कैसे बदलने वाली है।

क्या है यह ‘एजेंटिक एआई’ का चक्कर?

अभी तक हम अपने फोन में एआई का इस्तेमाल ‘पैसिव’ तरीके से करते आए हैं। फॉर एग्जांपल, अगर आपको कहीं ट्रिप पर जाना है, तो चैटबॉट आपको सुझाव तो दे देगा, लेकिन फ्लाइट टिकट बुक करने, होटल लॉक करने और कैब अरेंज करने के लिए आपको खुद अलग-अलग ऐप्स पर जाकर माथापच्ची करनी पड़ती है।

StepX Neo इस झंझट को खत्म करता है?

सिंगल कमांड, मल्टीपल टास्क्स: आपको बस फोन को एक वॉयस कमांड देनी है- “मेरे लिए अगले शुक्रवार दिल्ली से मुंबई की सबसे सस्ती फ्लाइट बुक कर दो और पास में एक बढ़िया होटल भी देख लो।”

एआई खुद लेगा एक्शन: फोन का एआई एजेंट आपके कहने पर बैकएंड में खुद अलग-अलग ऐप्स ओपन करेगा, रेट्स कंपेयर करेगा और आपके लिए पूरा प्रोसेस खुद हैंडल कर देगा। यानी आपको ऐप्स के बीच बार-बार स्विच करने की कोई जरूरत नहीं है।

StepX Neo को सुपरफास्ट बनाने के लिए कंपनी ने इस फोन को सिर्फ एक हार्डवेयर नहीं, बल्कि एक कंप्लीट इकोसिस्टम की तरह डिजाइन किया है:

Step AOS: यह एक खास ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे केवल एआई एजेंट्स की वर्किंग को स्मूथ बनाने के लिए तैयार किया गया है।

‘Amoo’ एआई एजेंट: फोन का इन-बिल्ट डिजिटल असिस्टेंट, जो आपके बिहेवियर और आदतों को नोटिस करके खुद को अपग्रेड करता रहता है। यह आपकी पुरानी बातचीत को याद रखता है और जरूरत पड़ने पर खुद फैसले ले सकता है।

हाइब्रिड प्रोसेसिंग: इसमें ऑन-डिवाइस एआई मॉडल दिया गया है। इसका फायदा यह है कि रोजमर्रा के छोटे काम सीधे फोन पर ही प्रोसेस हो जाएंगे (जिससे प्राइवेसी और स्पीड दोनों मिलेगी), जबकि हैवी टास्क्स के लिए यह क्लाउड एआई की हेल्प लेगा।

बड़े ब्रांड्स के साथ तगड़ी पार्टनरशिप

किसी भी एआई एजेंट को परफेक्टली काम करने के लिए ऐप्स के सपोर्ट की जरूरत होती है। इसके लिए कंपनी ने Alipay, Meituan, Didi, JD.com, WPS और Ctrip जैसे कई बड़े इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स के साथ टाइ-अप किया है। इसी पार्टनरशिप की वजह से यह एआई एजेंट बिना किसी रुकावट के पेमेंट, कैब बुकिंग, शॉपिंग और ट्रैवल प्लानिंग जैसे काम चुटकियों में कर पाता है।

कब और कहां दिखेगा इसका जलवा?

हालांकि कंपनी ने अभी तक StepX Neo की प्राइजिंग और सेल डेट को सस्पेंस बनाकर रखा है, लेकिन इस फोन का पहला पब्लिक शोकेस 17 जुलाई से शुरू होने वाले वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस (WAIC) में किया जाएगा।

news desk

Recent Posts

‘फोन जब्त, वकील से मिलने की इजाजत नहीं’, सौरव दास-आशुतोष रांका की हिरासत पर CJP का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे…

4 minutes ago

घर की बालकनी में लगाएं गोल्डन पोथोस, एक कटिंग से तैयार होंगे कई पौधे; जानें पानी और मिट्टी में उगाने का आसान तरीका

नई दिल्ली: अगर आप घर की बालकनी, कमरे या ऑफिस की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं…

8 minutes ago

रियाद हमले का असर! भारत से सऊदी जाने वाली फ्लाइट्स पर बढ़ी रोक, इंडिगो-अकासा ने 17 अक्टूबर तक रद्द की उड़ानें

नई दिल्ली: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले…

11 minutes ago

राहुल गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट मार्च में दिखा ये युवा चेहरा कौन? राजस्थान से आती हैं जन्नत बिश्नोई, NSUI से जुड़ा है नाम

नई दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली में सोमवार को विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता…

13 minutes ago