Trending News

29 जनवरी की शाम दिल्ली की विजय चौक में दिखेगा अद्भुत नज़ारा, बीटिंग रिट्रीट का जादुई अनुभव!

अगर आपको लगता है कि गणतंत्र दिवस की परेड ही सब कुछ थी, तो थोड़ा रुकिए! असली ‘पिक्चर’ अभी बाकी है। 29 जनवरी की शाम, जब सूरज रायसीना हिल्स के पीछे छिप रहा होगा, तब दिल्ली का विजय चौक एक ऐसी जादुई दुनिया में बदल जाएगा जहाँ संगीत की थाप पर कदमताल होगी और आसमान रोशनी से बातें करेगा।


विजय चौक एक बार फिर भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के बैंड की जादुई धुनों और सैन्य अनुशासन का गवाह बनेगा। ये केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सदियों पुरानी उस सैन्य परंपरा का जीवंत रूप है, जो युद्ध के मैदान से शांति की ओर लौटने का प्रतीक है।

क्यों खास है ‘बीटिंग रिट्रीट 2026’?
ये सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि भारतीय सेना का ‘रॉकस्टार मोमेंट’ है। यहाँ इस बार क्या-क्या खास होने वाला है, देखिए:
आसमान में कोई पटाखा नहीं, बल्कि स्वदेशी ड्रोन्स का झुंड होगा ‘मेक इन इंडिया’ की कहानी लिखेगा।
जब सेना के पाइप्स और ड्रम बैंड ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर अपनी धुन छेड़ेंगे, तो यकीन मानिए रोगटे खड़े होना पक्का है!

राष्ट्रपति भवन से लेकर नॉर्थ-साउथ ब्लॉक तक, पूरी इमारतें तिरंगे के रंगों में ऐसी चमकेंगी कि आपका कैमरा भी थक जाएगा पर फोटो खत्म नहीं होंगी।

परंपरा और गरिमा का संगम
‘बीटिंग रिट्रीट’ का इतिहास 17वीं शताब्दी से जुड़ा है। पुराने समय में जब युद्ध सूर्यास्त के समय रुकता था, तो ‘रिट्रीट’ की धुन बजाकर सैनिकों को वापस बुलाया जाता था। भारत ने इस परंपरा को 1950 में अपनाया था।

समारोह के अंत में जब सूर्यास्त के साथ राष्ट्रीय ध्वज उतारा जाता है और पूरा रायसीना हिल्स रोशनी से नहा उठता है, तो वो दृश्य हर भारतीय को गौरवान्वित कर देता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति की मौजूदगी और उनके आगमन-प्रस्थान के दौरान दी जाने वाली सलामी इस शाम की गरिमा को और बढ़ा देती है।

Chaturvedi Shruti V.

Recent Posts

बेटी की शादी से पहले दामाद को लेकर फुर्र होने वाली सास का अब जीजा पर आया दिल… फिर कर बैठी ये कांड !

लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…

23 minutes ago

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

2 hours ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

4 hours ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

4 hours ago

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

7 hours ago

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…

7 hours ago