Trending News

जिसे अंकल कहती थी उसीने किया मासूम के साथ गन्दा काम!… चॉकलेट का लालच देकर 50 वर्षीय अधेड़ ने किया बच्ची से दुष्कर्म

कानपुर, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. शहर के छावनी थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची के साथ एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और मामला पॉक्सो एक्ट समेत IPC की गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया है.

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां पेशे से भिक्षुक है और अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ छावनी थाना क्षेत्र के फुटपाथ पर अस्थायी रूप से रहती थी. रोज़ की तरह मंगलवार की रात भी मां-बेटी वहीं रुकी थीं. उसी दौरान पास के इलाके में रहने वाला लक्ष्मण नाम का अधेड़ व्यक्ति बच्ची के पास आया और उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ बुला लिया. आरोपी बच्ची को थाना रेलबाजार क्षेत्र के गल्ला गोदाम इलाके में ले गया, जो रात के समय पूरी तरह सुनसान रहता है. वहीं पर उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची की उम्र महज़ 5 साल है और वह आरोपी को ‘अंकल’ कहती थी.

बच्ची के रोते हुए लौटने पर सामने आया मामला

कुछ देर बाद बच्ची किसी तरह रोते-बिलखते वापस आई और अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया. मासूम की हालत देखकर मां घबरा गई और तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. इसके बाद पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना कैंट में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देर रात ही आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया.

एसीपी आकांक्षा पांडेय का बयान

घटना को लेकर एसीपी आकांक्षा पांडेय ने बताया, “मंगलवार रात करीब 10:30 बजे घटना की सूचना मिली. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और थाने लाया गया. बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. आरोपी के खिलाफ धारा 376 , 506 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है” घटना के बाद स्थानीय निवासियों में रोष है. लोगों का कहना है कि कमजोर वर्गों की बच्चियों के खिलाफ ऐसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, और आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में एक स्पष्ट संदेश जाए.

news desk

Recent Posts

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

5 minutes ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

12 minutes ago

‘पहले ठीक था आकाश, शादी के बाद हुईं गलतियां’, चौथी बार वापसी पर मायावती ने बताई वजह

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में…

14 minutes ago

‘आपका चुनाव चिह्न साइकिल है…’, समर्थक ने सुनाया सपना तो ठहाका मारकर हंसे बृजभूषण; मुंह से निकला- ‘भक्क’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक हलचल अभी से…

20 minutes ago

6 दोस्त बाढ़ के पानी में डूबे, 5 को बचाया गया लेकिन नहीं बची विमल की जान; लखनऊ में गोमती के उफान ने मचाई तबाही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गोमती…

28 minutes ago

पहले शराब पिलाई, फिर जंगल में ले जाकर कीचड़ में दबा दिया मुंह; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ऐसे रची पति के कत्ल की साजिश

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज…

30 minutes ago