OLA शेयर के प्राइस में जबरदस्त उछाल
पिछले हफ्ते ओला इलेक्ट्रिक ने एक बड़ी खबर शेयर की। कंपनी को ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट सेक्टर की PLI (प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव) स्कीम के तहत सर्टिफिकेशन मिल गया है. यह सर्टिफिकेशन इसकी Gen 3 S1 स्कूटर रेंज के सभी सात मॉडलों को कवर करता है. खास बात यह है कि यही मॉडल कंपनी की आधे से ज्यादा बिक्री में योगदान करते हैं. अब Gen 2 और Gen 3 दोनों लाइनअप PLI-प्रमाणित हो चुके हैं.
इस कदम से ओला को 2028 तक बिक्री मूल्य के आधार पर 13% से 18% तक का इंसेंटिव मिलेगा. कंपनी का कहना है कि इससे लागत ढांचा सुधरेगा, मार्जिन बढ़ेंगे और EBITDA पॉज़िटिविटी की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा.
Gen 3 रेंज में शामिल हैं – S1 Pro 3 kWh, S1 Pro 4 kWh, S1 Pro+ 4 kWh, S1 X 2 kWh, S1 X 3 kWh, S1 X 4 kWh और S1 X+ 4 kWh. उम्मीद है कि Q2 FY26 से कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.
इसी बीच कंपनी ने अपने वार्षिक ‘संकल्प’ इवेंट में नए मॉडल्स पेश किए – S1 Pro Sport, S1 Pro+ और Roadster X+। इनकी शुरुआती कीमत ₹1.49 लाख से ₹1.89 लाख तक रखी गई है. डिलीवरी जनवरी 2026 और इस साल नवरात्रि से शुरू होगी.
हालांकि जून तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा और नेट लॉस बढ़कर ₹428 करोड़ तक पहुंच गया, वहीं राजस्व आधा होकर ₹828 करोड़ रह गया.
लेकिन शेयर मार्केट में तस्वीर कुछ और रही। सोमवार के सेशन में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 11.45% की जबरदस्त छलांग लगी और कीमत बढ़कर ₹60.24 पर पहुंच गई. सिर्फ पांच ट्रेडिंग सेशन्स में स्टॉक करीब 20% चढ़ चुका है. साफ है कि PLI सर्टिफिकेशन की खबर ने निवेशकों का भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा दिया है.
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…
ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…